कस्बा बाह में आज एंग्री यूथ एन जी ओ और व्यापार मंडल के तत्वाधान में गाँधी चबूतरे पर पुलवामा हमले में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि

IMG_20200214_205407
Share News

संवाददाता सुशील चंद्र : कस्बा बाह में आज एंग्री यूथ एन जी ओ और व्यापार मंडल के तत्वाधान में गाँधी चबूतरे पर पुलवामा हमले में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गयी जिसमें एंग्री यूथ एन जी ओ के संचालक वसीम पठान और व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने कैंडिल जलाकर शहीदों को

IMG 20200214 205354

श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि के पश्चात उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया।तत्पश्चात भारत माता की जय,इंकलाब जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद, देश के अमर शहीद जिंदाबाद जैसे नारे गूंजने लगे।श्रद्धांजलि सभा में वसीम पठान,महेंद्र भदौरिया, शाहबाज पठान,विनय यादव,रमाकांत मिश्रा,पुलकित भदौरिया आदि उपस्थित रहे।वहीं दूसरी ओर बाह के मैन चौराहे पर

IMG 20200214 205407

व्हाइट वॉलंटियर्स संस्था द्वारा भी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी जिसमें व्हाइट वॉलंटियर्स के घनश्याम भारतीय के नेतृत्व में लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला।श्रद्धांजलि सभा में घनश्याम भारतीय,सुशील भदौरिया, अमित आदि लोग उपस्थित रहे।

Trending News