Agra : 21 सितंबर से कीजिए ताजमहल का दीदार, आगरा किला भी देखेंगे पर्यटक

Agra Uttar Pradesh
Share News

महेंद्र बाबू । आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय किया गया है। यह जानकारी आगरा के जिलाधिकारी ने ट्वीट करके दी।

Agra Uttar Pradesh

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ट्वीट करके बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितम्बर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत 17 मार्च को ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे। आगरा में ताजमहल और आगरा किला बंद है। इसके अलावा अन्य स्मारक खोल दिए गए हैं।

एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि ताजमहल और आगरा किला 21 सितंबर 2020 से आगंतुकों के लिए खुल जाएगा। इस संबंध में एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से खोला जा रहा है लेकिन सीमित पर्यटकों को ही ताजमहल और आगरा किले में प्रवेश दिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की गई है। ताजमहल के गेट पर ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की जाएगी। तापमान सही होने पर ही आगंतुकों को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Trending News