Agra news : आगरा में दूसरा गार्डनिंग मेला सम्पन्न, विदेशी पौधों और जैविक उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान

IMG-20251114-WA0934
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा, 14 नवंबर 2025 हॉर्टिकल्चर क्लब द्वारा लाजपत कुंज, आगरा में शहर के प्रकृति प्रेमियों के लिए दूसरे गार्डनिंग मेले का सफल आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को प्रोत्साहित करना था।

मेले में विदेशी इनडोर–आउटडोर पौधे, कम्पोस्ट, जैविक खाद, सर्दियों की सब्जियाँ, फूलों के पौधे, जड़ी-बूटियाँ, बोनसाई, बीज, फूलों के बल्ब और विभिन्न गार्डन एक्सेसरीज मुख्य आकर्षण रहे। आगरा के लोगों ने पूरे उत्साह से मेले में शामिल होकर उत्पादों की खरीदारी की।

IMG 20251114 WA0934कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सुशील गुप्ता (प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री, पर्यावरण प्रेमी एवं अध्यक्ष—एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स, आगरा) द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि “प्रकृति के साथ सामंजस्य बढ़ाना और हरियाली के महत्व को समझना आज की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन लोगों को प्रेरित करते हैं कि वे अपने घरों में पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें।”

कार्यक्रम के समापन पर आयोजक मंडल की ओर से सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि आगरा गार्डनिंग मेला आगे भी इसी उद्देश्य के साथ आयोजित किया जाएगा, ताकि शहर में हरियाली को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर सुनीता गुप्ता, लवली कथुरिया, डेज़ी गुजराल, रेनु भगत, आशु मित्तल, कंचन आहूजा, मुकुल पांड्या, मुक्ता जैन, रविंदर श्रीवास्तव, मोनिका अग्रवाल, वीना सचदेवा, डॉली मैडम, सोनी ग्रोवर तथा रश्मि मित्तल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम की सराहना की।

Trending News