BiharNews पश्चिम चंपारण के 9 विधानसभा सीटों में 7 पर एनडीए एवं 2 पर महागठबंधन का कब्जा

Bihar News: NDA wins 7 out of 9 assembly seats in West Champaran, while Grand Alliance wins 2.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
पश्चिम चंपारण के 9 विधानसभा सीटों में 6 सीट पर एनडीए के भाजपा और एक सीट पर जल यू तथा 2 सीट महागठबंधन‌ के कांग्रेस ने जीत हासिल की है । जबकि जद यू के पाले में बाल्मीकि नगर मात्र एक विधानसभा सीट जो कांग्रेस के खाते में चला गया है। भाजपा के पाले में 7 सीट थी, जो घटकर तो 6 सीट रह गई है।

 

Bihar News: NDA wins 7 out of 9 assembly seats in West Champaran, while Grand Alliance wins 2.
जिले में कांग्रेस की यह ऐतिहासिक जीत बताई जा रही है। क्योंकि पश्चिम चम्पारण में एक भी सीट कांग्रेस के खाते में नहीं थी।बाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसा दजद यू के रिंकू सिंह को हराकर चुनाव जीत गए हैं। बगहा विधानसभा सीट पर फिर से एक बार भाजपा के राम सिंह चुनाव जीत गए हैं। रामनगर अजा विधानसभा क्षेत्र से नंदकिशोर राम विजई हुए हैं।
नरकटियागंज विधानसभा सीट पर भाजपा के संजय पांडे भारी मतों से विजय हुए हैं। लोरिया विधानसभा सीट पर फिर से एक बार भाजपा के विनय बिहारी चुनाव जीत गए हैं। चनपटिया विधानसभा सीट पर भाजपा के उमाकांत सिंह को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन चुनाव जीत गए हैं। सिकटा विधानसभा सीट पर भाकपा माले के पूर्व विधायक विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को हराकर जदयू प्रत्याशी समृद्धि विजय हुए हैं। नौतन विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक नारायण प्रसाद पुनः चुनाव जीत गए हैं और बेतिया विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक रेणु देवी छठी बार चुनाव जीत गई है।

Bihar News: NDA wins 7 out of 9 assembly seats in West Champaran, while Grand Alliance wins 2. जनसुरज का खाता भी नहीं खुल सका। चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 10000 एवं 11 00 की खेली गई मास्टर स्ट्रोक से एनडीए को फायदा हुआ है, जिसके कारण वोटों का प्रतिशत बड़ा है। वही नीतीश कुमार द्वारा खेले गए इस कार्ड से अधिक लाभ भाजपा को मिली है इससे इनकार नहीं किया जा सकता।

Trending News