Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

पिनाहट के रोहाई आश्रम में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश

जनवाद टाइम्स 12 January 2026
पुजारी हत्याकांड का खुलासा
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र  बाह (आगरा)

पिनाहट क्षेत्र के रोहाई आश्रम में गत माह हुई पुजारी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुजारी हत्याकांड का खुलासा

उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर की रात रोहाई आश्रम में पुजारी की चारपाई पर सोते समय किसी ठोस वस्तु से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक पेचकस मिला था, जिसमें एक पर्चा फंसा हुआ था, जिस पर कुछ लोगों के नाम और मोबाइल नंबर लिखे थे।
पुलिस ने उन नामों के आधार पर पूछताछ शुरू की, जिससे जांच की दिशा बदली और असली आरोपी तक पहुंच बनी। रविवार को पुलिस ने झरनापुरा निवासी बचन सिंह उर्फ बच्चू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपी आश्रम का पूर्व सेवादार था और उसने अपने विरोधियों को फंसाने की साजिश के तहत पुजारी की हत्या की थी। उसने जानबूझकर एक पर्चे पर अपने विरोधियों के नाम, मोबाइल नंबर और लेनदेन की जानकारी लिखकर उसे पेचकस में फंसा दिया था, ताकि जांच की दिशा भटका सके।
हालांकि पुलिस की गहन जांच और सर्विलांस के माध्यम से साजिश बेनकाब हो गई और आरोपी खुद ही फंस गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: बकाया वेतन को लेकर शिक्षा विभाग में घमासान, संविदा महिला सफाई कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन
Next: Etawah News: पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-15 at 9.07.52 PM
  • Etawah

Etawah News : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली बाइक रैली, युवाओं का जोश चरम पर

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.34.47 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रथ यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.07.56 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कार्यक्रमों में लिया भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 5.59.33 PM
  • Bihar

Bihar News : भलुई पंचायत के डूमरी ग्राम में नौदिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया ।

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026

Latest News

  • Etawah News : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली बाइक रैली, युवाओं का जोश चरम पर
  • अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रथ यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कार्यक्रमों में लिया भाग
  • Bihar News : भलुई पंचायत के डूमरी ग्राम में नौदिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया ।
  • Bihar News : बिहार में बनी एनडीए की नई सरकार का लोगों ने किया स्वागत। ।
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.