Agra News: युवा सराफा कारोबारी की सड़क हादसे में हुई मौत

Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: सोमवार देर शाम ब्रह्मलाल जी महाराज के दर्शन कर लौटते समय बटेश्वर के नौरंगी घाट के पास गली बाह निवासी युवा सराफा कारोबारी की सडक हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवा कारोबारी की असमय मृत्य से परिजनों में कोहराम मच गया।

Agra News: युवा सराफा कारोबारी की सड़क हादसे में हुई मौत

फ़ाइल फोटो चन्द्रेश वर्मा

जानकारी के मुताबिक देर शाम कस्बा के गली गोपाल जी निवासी युवा सराफा व्यवसायी चन्द्रेश वर्मा (28) अपने एक साथी के बाइक से बटेश्वर ब्रह्मलाल जी महाराज के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए गए थे। लौटते समय रास्ते मे बाइक फिसलकर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें बाह के सीएचसी पर भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का कहना था कि चंद्रेश की 10 फरवरी को मीनू देवी के साथ शादी हुई थी। मृतक के बडे भाई नंदकिशोर वर्मा नगर पालिका के सभासद है। मौत की सूचना से मां पित्तो देवी और पत्नी मीनू सुधबुध खो बैठी हैं। परिवार में मातम पसर गया है।

Agra News: युवा सराफा कारोबारी की सड़क हादसे में हुई मौतप्रभारी निरीक्षक बाह संजीव शर्मा ने बताया कि बाइक फिसलने से युवा कारोबारी हादसा का शिकार हुआ है।

You may have missed