Agra News: ग्राम प्रधान की मांग पर सड़कों के गड्ढे को भरने का कार्य शुरू

Agra News: ग्राम प्रधान की मांग पर सड़कों के गड्ढे को भरने का कार्य शुरू
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत विप्रावली के मजरों के मुख्य मार्ग से गांव के लिंक मार्ग जर्जर पड़े हुए थे।

IMG 20220726 WA0081लिंक मार्गो पर गहरे गड्ढे हो गए थे जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था जिसे लेकर ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान देवानंद परिहार ने दो सप्ताह पूर्व ग्राम पंचायत के जर्जर मार्गों को लेकर जिलाधिकारी आगरा एवं मुख्य अभियंता पीडब्लूडी विभाग से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपकर गड्ढा मुक्त मार्ग की मांग की थी जिस पर अधिकारियों ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया था। प्रधान के प्रयास से विप्रावली ग्राम पंचायत के मजरा सूबेदारपुरा, विप्रावली, बीच का पुरा, देवगढ़,पडुआपुरा के लिंक मार्ग का अधिकारियों के आदेश के बाद गड्ढा मुक्त करने के प्रारंभ हो गया है।

Agra News: ग्राम प्रधान की मांग पर सड़कों के गड्ढे को भरने का कार्य शुरूमार्गों पर खड़ी झाड़ियों को हटाने का भी कार्य शुरू हो गया है। लिंक मार्गो के गड्ढों में गिट्टी डालकर गड्ढों को भरा जा रहा है जिससे सभी मजरों के लिंक मार्ग अब गड्ढा मुक्त हो सकेंगे। ग्राम प्रधान के प्रयास की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की है।

You may have missed