Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: दो सूने मकानों से अज्ञात चोरों ने लाखों के आभूषण व नगदी की पार

जनवाद टाइम्स 21 March 2022
Agra News: दो सूने मकानों से अज्ञात चोरों ने लाखों के आभूषण व नगदी की पार
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

 

बाह: बीती रात कस्बा बाह क्षेत्र के मोहल्ला बिजौली केंजरा मार्ग पर लकड़ी की टाल के सामने बने दो सूने मकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और ताले चटकाकर घरों के अंदर से लाखों के आभूषण व नगदी सहित सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

IMG 20220321 184145

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष यादव पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी गांव गौहरा एवं महेश पुत्र मानसिंह निवासी गांव भटपुरा थाना खेड़ा राठौर दोनों हाल निवासी बिजौली केंजरा मार्ग के मकान पास में ही बने हुए हैं। परिजनों के मुताबिक 17 मार्च को दोनों मकानों में रहने वाले परिवार होली त्यौहार मनाने के लिए अपने अपने पैतृक गांव गए हुए थे और मकानों के मुख्य दरवाजे और कमरों के दरवाजों का ताला लगाकर गए थे।

IMG 20220321 183924

बताया गया कि दोनों सूने मकानों को रविवार की रात को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया और दोनों मकानों की मुख्य दरवाजों के ताले चटकाकर अंदर घुस गए और घर मे रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करके अज्ञात चोर ले गए। सोमवार सुबह मोहल्ले के लोगों की सूचना पर दोनों मकानों के स्वामी परिवार के साथ कस्बा बाह आए तो देखा मकानों के ताले टूटे पड़े थे और कमरों में अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

IMG 20220321 231238

अलमारियों में सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी हो चुकी थी। दोनों मकानों में चोरी की घटना से परिवार के लोग हैरान रह गए। महेश के मकान में अलमारी में रखे 35 ग्राम सोने के जेवरात सहित 18 हजार की नगदी सहित अन्य सामान चोरी हो गया । वही पड़ोसी संतोष के मकान से सोने की जंजीर, अंगूठियां, चूड़ियां, मंगलसूत्र पायल सहित 28 हजार रुपए एवं एलईडी टीवी सहित अन्य सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया। एक साथ दो मकानों में हुई लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया।

Agra News: दो सूने मकानों से अज्ञात चोरों ने लाखों के आभूषण व नगदी की पार

पीड़ित मकान स्वामियों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने चोरी की घटना की जानकारी ली और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वही पीड़ित मकान स्वामी संतोष और महेश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना बाह में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post navigation

Previous: Bihar news बलथर थाना क्षेत्र बना पुलिस छावनी बलथर आर्य नगर एवं भंवरा गांव के युवक एवं पुरुष गांव छोड़कर भागे
Next: Agra News: भूसे की बुर्जी में निकला विशाल अजगर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.