Agra News: भूसे की बुर्जी में निकला विशाल अजगर
संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव डेरक में सोमवार को एक भूसे की बुर्जी में अचानक एक विशाल अजगर घुसकर बैठ गया। किसान बुर्जी से पशुओं के लिए भूसा भरने गया तभी बुर्जी में अजगर सांप को देखकर डर गया।

आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए विशाल अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल वन विभाग को अजगर सांप की सूचना दी गई। मौके पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने भूसे की बुर्जी में घुसकर रेस्क्यू कर विशाल अजगर सांप को पकड़ लिया।

वन विभाग की टीम ने नौ फीट लंबे विशाल अजगर सांप को बोरी में बंद कर चंबल के बीहड़ में सुरक्षित छोड़ दिया तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग की टीम में अनिल कुमार वनरक्षक एवं त्रिलोकी माली वन कर्मी सहित अन्य मौजूद रहे।