Agra News: बारह वर्षीय बच्चों का भी कोविड टीकाकरण हुआ शरू

IMG-20220316-WA0049
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

जिला अस्पताल में जिलाधिकारी ने किया सत्र का शुभारंभ

आगरा: पंद्रह वर्ष तक के किशोरों के सफल टीकाकरण के बाद अब 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए भी कोविड वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। बुधवार से जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह द्वारा जिला अस्पताल में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के कोविड टीकाकरण सत्र का शुभारंभ किया गया। सबसे पहले 13 वर्षीय रिया ने कोविड टीका लगवाया।

 

 

IMG 20220316 WA0049

जिलाधिकारी ने बताया कि अब जनपद में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो गया है। सभी अभिभावक इस आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण जल्द से जल्द करा लें क्योंकि कोरोना संक्रममण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। सभी अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण करा लें। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मौके पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
टीकाकरण में पहली डोज के बाद दूसरी डोज 28 दिन के अंतराल पर लगाई जाएगी उन्होंने बताया कि जनपद में 12 से 14 साल तक के 1,87,179 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य विभाग द्वारा रखा गया है। बच्चों की अधिक संख्या निकलने पर यह बढ़ भी सकता है। उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण करके जल्द से जल्द इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

 

 

Agra News: बारह वर्षीय बच्चों का भी कोविड टीकाकरण हुआ शरू

डीआईओ ने बताया कि जिला अस्पताल में बच्चों के पंजीकरण, टीकाकरण और प्रतीक्षालय के लिए अलग प्रबंध किए गए हैं। इन केंद्रों पर बायोलाजिकल-ई कंपनी की कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है।इसकी भी दो खुराकें लगाई जाएंगी। बच्चों को टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ वॉक-इन (मौके पर) पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

 

सिर्फ आयु प्रमाणपत्र साथ लाना होगा

डीआईओ ने बताया कि बच्चों को टीका लगवाने के लिए अभिभावकों को आयु प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। यह आधार कार्ड हो सकता है। इसके अलावा स्कूल में लिखाई गई जन्म तिथि को भी स्वीकार किया जाएगा। बच्चों का जन्म 15 मार्च 2010 से पहले का होना चाहिए।

Trending News