Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: रिटायर्ड अध्यापक से धोखाधड़ी करने वाले ठग हुए गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 18 October 2020
Agra News: Vicious thugs arrested for cheating a retired teacher
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्र

बाह/आगरा: क़स्बा बाह क्षेत्रांतर्गत आने वाले बड़ागाँव में गत दिनों  रिटायर्ड अध्यापक वीरेंद्र सिंह पुत्र गुरुनरायन सिंह से खेत का समतलीकरण कराते समय शातिर ठगों द्वारा डरा धमकाकर और अवैध खनन करने के नाम पर कार्यवाही का भय दिखाते हुए अपने आप को खनन विभाग और पुलिस के अफसर बताते हुए दस लाख की माँग की थी ।जिसके एवज में ठग शिक्षक से एक लाख पचपन हजार लेकर रफूचक्कर हो गए थे।रिटायर्ड शिक्षक द्वारा बाह पहुँचकर जब इन अफसरों के बारे में जानकारी की गई तो उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने की बात पता चली जिसकी शिकायत वीरेंद्र सिंह द्वारा थाना बाह में की गई थी।साथ ही रिटायर्ड अध्यापक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा को भी प्रार्थना पत्र देकर ठगों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगायी थी। तहरीर के आधार पर बाह पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता की 384/417/420 धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर शातिरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा था लेकिन शातिर पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे ।

Agra News: Thugs arrested for cheating retired teacher

जनपद में चोरी, लूटपाट,धोखाधड़ी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बाह और पिनाहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बाह के नेतृत्व में गठित टीम लगातार प्रयास कर रही थी।प्रभारी निरीक्षक बाह बी आर दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम चौरंगाहार  चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग कर रही थी तभी मुखविर की सूचना पर चैकिंग के दौरान चार फर्जी अफसरों को टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही गत दिनों रिटायर्ड अध्यापक के साथ हुई ठगी का खुलासा कर दिया।एक शातिर भागने में सफल रहा।पकड़े गए अभियुक्तों में मैनपुरी निवासी मोहम्मद अनीस पुत्र मोहम्मद रुस्तम,आसिफ पुत्र मास्टर खान,साजिद पुत्र अनवार खां तीनों निवासी ग्राम मुंशी नगला थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी एवं अली मोहम्मद पुत्र इस्लाम खां निवासी ग्राम मलखानपुर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बाह बी आर दीक्षित उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार प्रभारी सर्विलांस टीम आगरा उपनिरीक्षक विपिन कुमार कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी, राजकुमार, दीपक कुमार,प्रशांत,करन वीर,अजीत कुमार,अरुण कुमार सर्विलांस टीम आगरा ललितेन्द्र कुमार,आशीष पटेल,औसान नवी,प्रेम सिंह आदि रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: कोरोना महामारी के चलते नये सत्र में पहली बार सोमवार से स्कूल आएंगे स्टूडेंट
Next: Ambedkernager News: डीएम के निर्देशन में मिशन शक्ति योजना में आज महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.