Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : स्त्री शक्ति की नई परिभाषा गढ़ेगी फिल्म “दहेज का चक्रव्यूह”

जनवाद टाइम्स 16 April 2025
Agra News : The film "Dahej Ka Chakravyuh" will create a new definition of women power  
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

फिल्म के अंतिम दृश्य की शूटिंग भावनात्मक माहौल में हुई संपन्न

आगरा। सामाजिक सरोकारों को स्वर देती आरए मूवीज़ के बैनर तले निर्मित फिल्म “दहेज का चक्रव्यूह” का अंतिम दृश्य मंगलवार को डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल स्थित अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में फिल्माया गया। यह दृश्य भावनाओं से ओतप्रोत और गर्व से भरा रहा, जिसने सभी की आँखें नम कर दीं।Agra News : The film "Dahej Ka Chakravyuh" will create a new definition of women power

 

निर्माता रंजीत सामा की इस फिल्म की कहानी एक ऐसी नारी की संघर्षगाथा है, जो समाज की गहरी जड़ों में पैठी कुप्रथा दहेज के खिलाफ आवाज़ उठाती है और स्त्री शक्ति की एक नई परिभाषा गढ़ती है।

फिल्म के अंतिम दृश्य में दर्शाया गया कि ‘स्त्री शक्ति अवॉर्ड’ के गरिमामयी मंच पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय स्वयं उपस्थित हैं और नायिका कुसुम गुप्ता (जिसकी भूमिका निभाई है मोनिका यादव ने) को “स्त्री शक्ति अवॉर्ड” से सम्मानित करते हैं। राष्ट्रपति की भूमिका स्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने निभाई है। मंच पर जब कुसुम पुरस्कार ग्रहण करने पहुंचती हैं, तो दृश्य भावनात्मक चरम पर पहुंच जाता है — एक ऐसा क्षण जो दर्शकों के मन को गहराई से छूता है।Agra News : The film "Dahej Ka Chakravyuh" will create a new definition of women power

 

फिल्म के सह-निर्माता अजय शर्मा, निर्देशक अविनाश वर्मा और क्रिएटिव डायरेक्टर रंजीत चौधरी हैं। यथार्थवादी दृष्टिकोण के साथ सामाजिक संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने में पूरी टीम ने कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म की कहानी और पटकथा सुप्रसिद्ध लेखक डॉ. महेश धाकड़ ने लिखी है।

“दहेज का चक्रव्यूह” न केवल दहेज प्रथा की अमानवीयता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि किस प्रकार एक महिला एसिड अटैक जैसी भयावह त्रासदी के बाद भी न केवल खुद को संभालती है, बल्कि उसी पीड़ा को अपनी शक्ति में बदलकर समाज के लिए प्रेरणा बनती है।

फिल्म की शूटिंग के समापन पर निर्माता रंजीत सामा ने कहा,
“यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। हमारा उद्देश्य है कि समाज दहेज जैसी कुप्रथाओं को जड़ से खत्म करे और हर बेटी को उसका हक, सम्मान और आत्मबल मिले।”

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर— मंगलवार को बाबा वीर चौहरमल की जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के फरीदपुर हाट के निकट जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई
Next: Bihar News-राजापाकर–बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने ककेन्द्रीय एव राज्य मंत्री को 11 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौपा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.