Agra News : दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया नजरबंद

Agra News: Police arrested Indian Farmers Union officials preparing to go to Delhi
Share News

संवाददाता सुशील चंद्र ।  26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन तहसील बाह जिला आगरा के सभी पदाधिकारियों को थाना मंसुखपुरा पुलिस द्वारा दिल्ली जाने से पहले ही घर पर पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया।

Agra News: Police arrested Indian Farmers Union officials preparing to go to Delhi

किसान सुबह से ही ट्रैक्टर रैली में जाने के लिए अपने ट्रैक्टरों को तैयार कर रहे थे तभी मंसुखपुरा थाना पुलिस द्वारा भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और उनके साथियों को एक दर्जन ट्रैक्टरों सहित घर पर ही नजरबंद कर दिया गया जिसमें तहसील अध्यक्ष विनोद परिहार तहसील उपाध्यक्ष भोपाल सिंह परिहार तहसील मीडिया प्रभारी सूरज सिंह राजावत ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर परिहार वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, अनिल कुमार, मंगल परिहार,आलोक पाराशर आदि लोगों को नजरबंद किया गया है।

You may have missed