Agra News: कोरोना संक्रमितों की मदद को समाजसेवी ने बढ़ाए हाथ

IMG_20210511_211128
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: शहरों के बाद देहात में बढ़ते कोरोना के संक्रमण से लोग चिंतित हो उठे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिन प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।और जगह जगह ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत तक हो रही हैं।ऐसे में क्षेत्र के ही समाजसेवी घनश्याम भारतीय लोगों की मदद को आगे आए और अपने पैसे से बाह क्षेत्र के लोगों के लिए एक ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर लेकर आए हैं जिसे कोई भी जरूरत मंद आवश्यकता होने पर ले सकता है।

IMG 20210511 211128

घनश्याम भारतीय की पहल का लोगों ने स्वागत किया है।वहीं घनश्याम भारतीय ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद उन्हें फोन कर मदद ले सकता है।उपलब्ध ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर से एक बार मे एक ही व्यक्ति को सहायता उपलब्ध हो सकती है।

Trending News