Agra News: पिनाहट क्षेत्र में धड़ल्ले से चंबल नदी में हो रहा अवैध नावों का संचालन

IMG_20210505_184724
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: पिनाहट क्षेत्र के क्योरी घाट पर इन दिनों अवैध नावों का संचालन कर जमकर बसूली की जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में अवैध बसूली का कारोबार फल फूल रहा है।

IMG 20210505 184943

 

कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को थामने के लिए जहाँ सरकार द्वारा पूर्ण लॉक डाउन लगाया गया वहीं दूसरी ओर तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर चम्बल नदी पर उसैत घाट पर बने पीपों के पुल से भी स्लीपरों को हटाकर आवाजाही रोक दी गयी लेकिन सरकार ने एक राज्य से दूसरे राज्य की सीमाओं में आवागमन को रोकने की जो योजना बनाई उसे नाव संचालकों ने मोटी कमाई का जरिया बना लिया है और उत्तर प्रदेश की सीमा से मध्यप्रदेश की सीमा में छोड़ने के नाम पर लोगों से दबंगई के बल पर मोटी कमाई कर रहे हैं।

IMG 20210505 184834 1

अवैध नाव संचालक जहाँ पैदल यात्रियों से 50 रुपए बसूल रहे हैं वहीं दोपहिया वाहन चालकों से 200 से 300 रुपए तक बसूल रहे हैं और विरोध करने वालों के साथ दबंग माफिया मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।इन अवैध नावों के संचालन के वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होने के बाद भी पिनाहट पुलिस अंजान बनी हुई है।आखिर इन अवैध नावों का संचालन किनके संरक्षण में चल रहा है ये सोचने वाली बात है।

IMG 20210505 184724

अवैध नाव संचालक एक राज्य के ग्रामीणों को दूसरे राज्यों में चंबल नदी के रास्ते अवैध नाव से पार कराकर घर घर कोरोना का संक्रमण बाँट रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल तो यह है एक तरफ सरकार कोरोना चैन तोड़ने को लॉक डाउन अवधि बढ़ा रही है वहीं दूसरी तरफ पिनाहट पुलिस कुम्भकर्णी नींद सोयी हुई है।जिसे चम्बल नदी में हो रहे नावों के अवैध संचालन की खबर तक नहीं है।इन नावों से की जा रही कमाई लोंगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है जो कभी भी किसी बड़े हादसे में बदल सकती है।पूर्व में भी कैंजरा घाट पर यात्रियों से भरी नाव अवैध संचालन करते समय चम्बल नदी में डूब गई थी जिसमें आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी थी।लेकिन इन सबको दरकिनार कर एक बार फिर क्यौरी घाट पर तीन अवैध नावों का संचालन किया जा रहा है।
अब देखना यह है कि क्या पुलिस द्वारा इन अवैध नावों के संचालन पर रोक लगेगी या फिर ये माफिया लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर ऐसे ही अवैध नाव संचालन करते रहेंगे।

Trending News