Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ गल्ला व्यापारी का पुत्र चंबल के बीहड़ से मुक्त

जनवाद टाइम्स 1 May 2021
IMG-20210430-WA0028
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट: थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत भदरौली नहर की पुलिया के पास से 1 सप्ताह पूर्व गल्ला व्यापारी का पुत्र गायब हो गया था। परिजनों ने पुत्र के अपहरण एवं अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। वही चंबल के बीहड़ में हाथ पैर बंधे हुए युवक को पुलिस ने सुरक्षित मुक्त कराया है।

IMG 20210430 WA0028

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम शर्मा उर्फ भरतवंशी पुत्र संतोष शर्मा उम्र करीब 20 वर्ष निवासी गांव नगरिया भदरौली के पिता की कस्बा भदरौली में गल्ले की दुकान है। परिजनों के मुताबिक पुत्र श्याम शर्मा 1 सप्ताह पूर्व गुरुवार को दोपहर बाद बाइक से मजदूर को लेने गया था। आरोप है कि भदरौली के नहर की पुलिया के पास अज्ञात दो बाइक सवारों ने युवक की बाइक रोककर उसे अपने साथ बैठाकर ले गए थे। साथी मजदूर ने मामले की जानकारी गल्ला व्यापारी पिता संतोष शर्मा को दी जिस पर उन्होंने पुत्र के फोन पर संपर्क किया तो फोन बंद आया। व्यापारी पुत्र श्याम शर्मा के जेब में करीब 50 हजार रुपए रखे हुए बताए गए थे। संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हुए पुत्र को लेकर परिजनों ने अपहरण एवं अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी थी।

IMG 20210430 WA0027

जिस पर पिनाहट पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर लापता युवक की तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी थीं। क्षेत्रीय पुलिस टीम सर्विलांस के जरिए युवक का पता लगाने एवं मामले की जांच में जुटी थी पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को युवक की क्षेत्र में होने की लोकेशन मिल रही थी। पुलिस खोजबीन में लगी थी। तो वहीं शुक्रवार को सुबह चंबल के बीहड़ में पशु चराने गए कस्बा पिनाहट के व्यक्ति को चंबल नहर के द्वितीय पंप हाउस के पास बीहड में गल्ला व्यापारी का पुत्र श्याम शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में हाथ पैर बंधे हुए पड़ा मिला। जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और गल्ला व्यापारी के पुत्र को सुरक्षित बीहड से मुक्त कराया। पुलिस ने युवक को थाने लाकर परिजनों को सूचना दी। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर युवक कैसे गायब हुआ था घटना का मामला क्या है बारीकी से छानबीन कर रही है।
इसी संदर्भ में क्षेत्राधिकारी पिनाहट सौरभ सिंह का कहना है कि गायब हुए युवक को चंबल के बीहड़ से सुरक्षित मुक्त करा लिया है। युवक किस तरीके से गायब हुआ था मामले की जांच की जा रही है। युवक से पूछताछ जारी है लेकिन युवक द्वारा दिये जा रहे बयान बार बार अलग अलग कहानी बयां कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News: जलवायु अनुकूल न होते हुए बीहड़ी क्षेत्र में केसर की फ़सल ऊगा कर कमा रहे मुनाफ़ा
Next: Ambedkarnagar News: कोविड-19 के नियमों का पालन कर थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने रचाई शादी।

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.