Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : पाँच लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक, अभियान का हुआ शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 27 June 2024
Agra News: Five lakh children will be given vitamin A supplements, campaign launched
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

पाँच लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी । ‘‘नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को कुल नौ बार विटामिन ए की खुराक लेना अनिवार्य है। ऐसा करने से बच्चों को पोषण मिलता है और उनका बीमारियों से बचाव होता है । इसके लिए एक माह तक अभियान चलेगा जिसका आगाज बुधवार से हो गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहामंडी द्वितीय के कार्य क्षेत्र विक्रमनगर स्थित नंदराम की बगीची पर आयोजित सत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने दो वर्षीय दयान को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया । बुधवार को 485 सत्र स्थलों पर विटामिन ए की खुराक पिलाई गई।Agra News: Five lakh children will be given vitamin A supplements, campaign launched

अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में नौ से बारह माह के 65531 बच्चों को यह दवा दी जाएगी । विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम के अंतर्गत ही एक से दो वर्ष तक के 1.25 लाख बच्चों को और दो से पांच वर्ष तक के 3.87 लाख बच्चों को इस दवा का सेवन करवाया जाएगा । इस अभियान में एएनएम का सहयोग आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी । बच्चों को यह दवा खसरे से बचाव के प्रथम और दूसरे टीके के साथ दी जाती है और इसके अलावा प्रत्येक छह माह पर अभियान के दौरान भी इसका सेवन कराया जाता है । छाया वीएचएसएनडी और छाया यूएचएसएनडी सत्रों पर बच्चों को लाकर इस दवा का सेवन करवाया जाता है । प्रत्येक सरकारी अस्पताल में यह दवा उपलब्ध है । इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल किया गया है ।Agra News: Five lakh children will be given vitamin A supplements, campaign launched

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण, मिजल्स, डायरिया और रतौंधी से बचाती है । यह बच्चे के विकास में मददगार है। इसके सेवन से निमोनिया और डायरिया का खतरा कम हो जाता है। शरीर में विटामिन ए की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है। आंख कमजोर होने की आशंका होती है। इसकी कमी से बच्चे के शरीर बढ़ने में भी कमी आ सकती है। बच्चे को कमजोरी महसूस होती है।

Agra News: Five lakh children will be given vitamin A supplements, campaign launched

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि विटामिन ए की कमी छोटे बच्चों में अंधेपन का प्रमुख कारण है जिसे दवा सेवन से दूर किया जा सकता है। इसकी कमी बच्चों के विकास को बाधित कर सकती है और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बाधित करती है। खसरा व दस्त पीड़ित बच्चों में इसकी कमी हो जाने से मृत्यु की आशंका अधिक होती है। टीकाकरण के साथ इस सीरप की सही और उम्र विशिष्ट खुराक देने पर करीब दस फीसदी बच्चों में दस्त, सिरदर्द, बुखार और चिड़चिड़ापन जैसे हल्के लक्षण दिखते हैं जो बिना उपचार के 24 से 48 घंटों के भीतर स्वतः ठीक हो जाते हैं । वर्ष 2013 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विटामिन ए की कमी को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या घोषित किया है क्योंकि यह पाया गया कि विश्व में छह से 59 माह के प्रत्येक तीन बच्चों में से एक बच्चे को यह प्रभावित करता है । इस स्थिति से निपटने के लिए सरकारी प्रावधानों के तहत यह सीरप उपलब्ध कराया जा रहा है।

लोहामंडी द्वितीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को आयोजित सत्रों पर नौ से पांच वर्ष तक के 84 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। विटामिन ए की खुराक पिलाने से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता और पोषण में बढ़ोतरी होती है।

विक्रमनगर निवासी 27 वर्षीय शीवा बताती है कि मेरा बच्चा दयान दो वर्ष का हो गया है। “मैंने अपने बच्चे का टीकाकरण समय पर कराया और समय पर ही विटामिन ए की खुराक भी दिलवाई मेरा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। आशा कार्यकर्ता शकुंतला वर्मा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिवा चौधरी ने मेरे घर आकर बुलावा पर्ची दी थी और बताया था आपके बच्चे को विटामिन ए की तीसरी खुराक पिलाई जाएगी । मैंने अपने बच्चों को आज विटामिन ए की तीसरी खुला खिलाई है ।

उदघाटन के इस मौके पर इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर डॉ. वीरेश सक्सेना, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसएमओ डॉ. महिमा चतुर्वेदी, एनआई संस्था की डिविजनल कोऑर्डिनेटर विद्या, यूनिसेफ के डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ, एएनएम प्रियंका, आशा कार्यकर्ता शकुंतला वर्मा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिवा चौधरी मौजूद रहीं।

Post navigation

Previous: Agra News :प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल बना वर्ष 2024 के लिए नगर का स्वच्छ शिक्षालय
Next: Prayagraj News :प्रदर्शनी, रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आदि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को नशा न करने के प्रति किया गया जागरूक

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.