Agra News: ईको गाड़ी ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

IMG-20210522-WA0055
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट: थाना पिनाहट क्षेत्र के पिनाहट भदरौली मार्ग पर दौलतपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार इको गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

IMG 20210522 WA0107

प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन पुत्र माधौसिह निवासी कूमपुरा थाना शमशाबाद अपने साथी संजू निवासी अर्जुनपुरा के साथ शनिवार देर शाम को बाइक द्वारा कस्बा पिनाहट बाजार से अर्जुनपुरा जा रहा था तभी तेजगति से आ रही ईको गाड़ी UP80 DR 8978 ने बाइक सवार दोनों युवकों को चपेट में लेकर टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बाइक और इको दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इको चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।एकत्रित ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में इलाज को भर्ती कराया ।

IMG 20210522 WA0055

जहां डाक्टरो ने पवन को मृत घोषित कर दिया।वही घायल युवक संजू की हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस द्वारा आगरा हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतक युवक पवन के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ईको गाड़ी और उसके चालक की जानकारी करने में जुटी हुई थी।

Trending News