Agra News: तेज आंधी के चलते किसान के घर में लगी आग से सामान और नकदी जल कर हुई राख

IMG_20210508_093130
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
जैतपुर: थाना चित्राहाट के अंतर्गत राम कुआं गांव में एक मकान से आग की लपटें उठती देख हड़कंप मच गया।लपटों से देखते ही देखते पूरा सामान जलकर राख हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित रामबिलास पुत्र बादाम सिंह निवासी गांव रामकुआं चित्राहाट ने बताया कि गुरुवार को देर शाम तेज आँधी और तूफान के चलते अज्ञात कारणों से उसके घर मे आग लग गयी।

IMG 20210508 093304

आग लगने की सूचना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को देने के लिए 112 और 101 पर सम्पर्क करते रहे पर सम्पर्क नहीं हो सका।किसी प्रकार ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग बिकराल रूप धारण कर चुकी थी जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित किसान के अनुसार 50 हजार रुपए की नकदी, अनाज के बोरे व आभूषण सहित तकरीबन ढाई लाख रुपये का नुक़सान हुआ है।

IMG 20210508 093130

पीड़ित परिवार का आरोप हैअनाज के बोरे व आभूषण सहित तकरीबन ढाई लाख रुपये का कि उनके द्वारा तहसील में लेखपाल व अन्य अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई भी आलाअधिकारी आग से हुए नुकसान का आकलन करने नहीं आया।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। आग लगने का कारण तेज आंधी तूफान आने से शार्ट सर्किट होने की संभावना बतायी गई है।

You may have missed