Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: जीवन रक्षक टीका के लिए बाह में उमड़ रही है भीड़

जनवाद टाइम्स 15 May 2021
IMG_20210515_121035
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कोरोना से बचाव में कारगर वैक्सीन को लगवाने के लिए बाह स्वास्थ्य केंद्र में जमकर भीड़ उमड़ रही है।जिसमें खासी संख्या में युवा हैं।स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए आने वालों का सुबह से ही तांता लग जाता है।स्वास्थ्य केंद्र पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर किसी प्रकार की व्यवस्था न होने के कारण सामाजिक दूरी तार तार होती रहती है।

IMG 20210515 112831 scaled

शनिवार से सीएचसी में टीका लगवाने वालों के लिए पहले कोरोना टेस्ट कराने की अनिवार्यता कर दी गयी जिससे लोगों को वैक्सीन लगवाने से पहले कोरोना टेस्ट कराने के लिए भीड़ में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।सोचने वाली बात यह है कि भीड़ में शामिल लोगों में अगर एक भी व्यक्ति संक्रमित मिला तो वह कितने लोगों को संक्रमित कर देगा।शनिवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 80 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।

IMG 20210515 121035 scaled

जिसमें बैंगलोर से आये 30 वर्ष के सुधांशु ने टीका लगवाने के बाद बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ टीका लगवाने आये हैं वहाँ टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण बाह में पंजीकरण करने के बाद आज वैक्सीन की पहली डोज ली है।टीका लगवाने के बाद बैंगलोर निवासी पति पत्नी ने एक दूसरे के शरीर को ऊपर से नीचे तक सेनेटाइजर का छिड़काव कर सेनेटाइज किया।वहीं इटावा से आये परिवार में 30 वर्ष के अभिनव,हिमांशु 35 वर्ष व पत्नी मोनिका 33 वर्ष का भी कहना था कि इटावा में भी टीका उपलब्ध नहीं है जिसके कारण देहात में आकर टीका लगवाया है।

IMG 20210515 115347 scaled

टीकाकरण कराने आए डायमंड एक्सपोर्ट कंपनी आगरा के कर्मचारी

वहीं आगरा से भी डायमंड एक्सपोर्ट कंपनी के 5 कर्मचारी चंद्र शेखर,मुकेश कुमार, ब्रिजेन्द्र सिंह, राजेश पांडे,श्रीश चंद्र बाह में टीकाकरण कराने के लिए आये।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 20 लोगों ने पहली डोज जबकि 22 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 7 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज जबकि 11 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।

 

इंटरनेट और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी के अभाव में देहात के लोग नहीं ले पा रहे टीकाकरण का लाभ:

कस्बा के बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने वालों का इन दिनों तांता लगा रहता है जिसमें देश के कोने कोने से ही नहीं अपितु विदेश के भी लोग बाह और बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने के लिए भारी भरकम धनराशि खर्च करके आ रहे हैं।टीकाकरण कराने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अनिवार्यता के चलते कस्बा और देहात के लोग टीकाकरण का लाभ नहीं ले पा रहे हैं जबकि बाहरी लोग इंटरनेट और ऑनलाइन प्रकिया की जानकारी होने के कारण देहात के लोगों के हिस्से की वैक्सीन लगवाकर जा रहे हैं।देहात के जिन लोगों को भी इस ऑनलाइन टीकाकरण प्रकिया की जानकारी है वो भी स्लॉट खाली न होने के कारण इस टीकाकरण का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

IMG 20210515 204452

बैंगलोर निवासी पति पत्नी एक दूसरे के शरीर को सेनेटाइज करते हुए

बाह स्वास्थ्य केंद्र पर आए समाजसेवी राजू चौहान और श्याम शर्मा का कहना था कि जब दूर देश के कोने कोने से लोग काफी रुपये खर्च कर देहात के केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने आएंगे तो देहात के लोग कैसे टीका लगवा पाएंगे।सरकार को बाहर के लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था उन्ही के शहरों में करनी चाहिए जब वो काफी पैसा खर्च कर यहाँ तक आ सकते हैं तो फिर वे उसी शहर में भी प्राइवेट में वैक्सीन लगवा सकते हैं जिससे ग्रामीण जनता को भी इस जीवन रक्षक कवच का लाभ मिल सके।

Post navigation

Previous: Etawah News: पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग/ जागरूकता अभियान
Next: CORONA CURFEW: यूपी में कोरोना कर्फ़्यू 24 मई तक बढ़ा, राहत पैकज की घोषणा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0023
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग
  • Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.