Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

Agra News: मुख्य विकास अधिकारी ने विकास कार्यों को लेकर किया औचक निरीक्षण

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

पिनाहट: ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर किए जा रहे विकास कार्यों का हाल जाना। ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारी कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ए मणिकनन्दन पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी के पहुंचते ही ब्लॉक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रशासन कर्मचारियों के साथ ग्राम पंचायत सबोरा पहुंचे जहां उन्होंने नव निर्माणाधीन पंचायत घर एवं अस्थाई गौशाला निर्माण का निरीक्षण कर जानकारी लेकर निर्माण पर चर्चा की उसके बाद ग्राम पंचायत मनोना पहुंचकर उटंगन नदी में मनरेगा मजदूरों द्वारा चल रहे खुदाई कार्य को देखा और खुदाई को लेकर निर्देश दिए उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ग्राम पंचायत शाहपुर खालसा पहुंचे और उटगंन नदी में चल रही खुदाई कार्य का निरीक्षण किया।इसके बाद कर्मचारियों के अमले के साथ ग्राम पंचायत विप्रावली के गांव पडुआपुरा पहुंचे जहां प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल सहित स्कूल परिसर का निरीक्षण किया।

Agra News: मुख्य विकास अधिकारी ने विकास कार्यों को लेकर किया औचक निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ए मणिकनन्दन को चल रहे विकास कार्यों में खामियां एवं कमियां पाए जाने पर उन्होंने अपने अधीनस्थ ब्लाक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समझाते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए और उन पर जल्द अमल करने के लिए आदेश दिया। इस दौरान विकास खंड अधिकारी पिनाहट नवीन कुमार सहित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स