Breaking Newsअपराधआगराउतरप्रदेश

Agra News: खेत की मेड के विवाद में हमला करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव चौरंगा हार में खेत की मेड के विवाद में दबंगों ने परिवार के लोगों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।पुलिस हमला करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव चौरंगाहार निवासी किसान महेश ने गांव के ही पास बटाई पर खेती की है। जहां रविवार देर शाम को खेत की मेड के विवाद को लेकर गांव के ही सुभाष पुत्र रूप सिंह से कहासुनी हो गई। बौखलाए दबंग सुभाष ने भोगी राम, संजू पुत्रगण उत्तम सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों कुल्हाड़ी से किसान महेश के ऊपर हमला बोल दिया। दबंगों के हमले से महेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

चीख-पुकार सुनकर बचाने आए पत्नी उषा देवी,भतीजा अभिषेक, धीरज पर भी उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। अन्य ग्रामीणों को एकत्रित होता देख आरोपी मौके से भाग गए। वही दबंगों के हमले से एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया था।जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया। वही महेश की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया। वहीं सोमवार को पुलिस ने पीड़ित किसान के भाई अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स