Bihar News नगर निगम के सफाई मजदूरों के बीच मिठाई बांट महापौर गरिमा ने अपना वैवाहिक वर्षगांठ मनया 

Bihar News नगर निगम के सफाई मजदूरों के बीच मिठाई बांट महापौर गरिमा ने अपना वैवाहिक वर्षगांठ मनया 
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 22 बेलबाग मुख्य नाला, व्हाट्सएप 20 ऑफिसर्स कॉलोनी के पास मुख्य नाला एवं वार्ड 30 स्थित आरएलएसवाई कॉलेज प्रोफेसर व स्टॉफ कॉलोनी में जारी नाले की मैनुअल सफाई का निरीक्षण करने महापौर गरिमा देवी सिकारिया पहुंचीं।

IMG 20230707 WA0176

सफाई कार्य का निरीक्षण करने के बाद अपने वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर श्रीमती सिकारिया ने एक एक सफाई कर्मी को मिठाई का पैकेट देकर मुंह मीठा कराया। विधिवत पूजा पाठ के बाद नगर निगम के मुख्य नालों की मैनुअल सफाई कार्य को देखने नगर निगम की महापौर पहुंचीं थीं। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आप किसी प्रकार के दुःख और तकलीफ में हों तो लोग खुद ही आप से जुड़ जाते हैं। हम सबको अपने जीवन में आए यादगार और खुशियों के क्षण को निश्चित रूप से अपने पास पड़ोस और सहकर्मियों के साथ साझा करना चाहिए। आज मुझे भी अपना वैवाहिक वर्षगांठ की खुशी को अपने नगर निगम के सफाई मजदूरों के साथ साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

Bihar News नगर निगम के सफाई मजदूरों के बीच मिठाई बांट महापौर गरिमा ने अपना वैवाहिक वर्षगांठ मनया 

इस मौके पर दर्जनों बड़े बुजुर्ग सफाई मजदूरों के बीच महापौर मिठाई का पैकेट सौंप कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Trending News