Agra News: बाह सीएचसी पर हुई 346 लोगों की

IMG_20210515_112723
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: देहात में संक्रमण फैलने के बाद से लगातार स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की जाँच की जा रही है।लेकिन पिछले कुछ दिनों से देहात क्षेत्रों में संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।जहाँ पहले प्रतिदिन दर्जनों संक्रमित मिलते थे वहीं अब इक्का दुक्का केस ही सामने आ रहे हैं।शनिवार को बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 173 लोगों की एन्टीजन टेस्ट के माध्यम से जाँच की गई जबकि 173 की आर टी पी सी आर के माध्यम से जाँच की गई जिसमें दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।

IMG 20210515 112723 scaled

सी एच सी अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को हुई 346 लोगों की जाँच में 2 लोग संक्रमित मिले हैं जिनमे एक आगरा के रोहता और दूसरा अशोक नगर बिजौली निवासी व्यक्ति हैं।लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जाँच कराने आये लोगों की काफी भीड़ रही जिसमें लोग एक दूसरे से सटकर खड़े नजर आए और सामाजिक दूरी की खुलकर धज्जियाँ उड़ती रहीं।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किसी प्रकार के इंतजाम नहीं करने के कारण कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं होता दिखा।

IMG 20210515 112831 scaled

कोरोना जाँच कराने के लिए भीड़ में एक दूसरे से सटकर खड़े लोग

चिंता की बात यह है कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर दूर दूर के शहरों से लोग जाँच कराने आ रहे हैं और सभी भीड़ में एक दूसरे से सटकर खड़े दिखते हैं ऐसे में शहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति संक्रमित हुआ तो वह भीड़ में सटकर खड़े कितने लोगों को संक्रमित कर देगा इस पर ध्यान देना आवश्यक है।देहात में अगर संक्रमण की रफ्तार बढ़ गयी तो फिर इसे नियंत्रित करना बहुत मुश्किल साबित हो सकता है।क्योंकि देहात में संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त चिकित्सीय संसाधन उपलब्ध नहीं हैं।

Trending News