Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: आरबीएस कोलेज में वार्षिक समारोह एवं विदाई समारोह आयोजित 

जनवाद टाइम्स इटावा 12 June 2022
Agra News: Annual function and farewell ceremony organized in RBS College

Agra News: Annual function and farewell ceremony organized in RBS College

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय श्रीवास्तव प्राचार्य आरबीएस कॉलेज, समारोह कार्यक्रम के अध्यक्ष युवराज अंबरीश पाल सिंह सचिव बलवंत एजुकेशन सोसाइटी, डॉ. एमएस चौहान प्राचार्य आरवीएस पॉलिटेक्निक, डॉ. सीमा भदोरिया, डॉ. बीएस कुशवाह तथा डॉ. ए एन सिंह ने सरस्वती व राजा बलवंत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया।

वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि राजा बलवंत सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही उत्कृष्ट योगदान देकर समाज को बहुत बड़ी सीख दी है। और हमें अपनी उर्जा को स्वयं को विकसित करने मैं लगानी चाहिए। साथ ही हमें प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष युवराज अमरीश पाल सिंह ने कहा कि आज का युवा तकनीकी रूप से सशक्त है। तकनीकी प्रसार ने शिक्षा को काफी सुगम बना दिया है क्योंकि वर्तमान सरकार अच्छी नियत के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए लगन व धैर्य की जरूरत होती है परंतु वह हार नहीं माने व गैर के साथ आगे बढ़े। आज के दौर में छात्र छात्राओं को प्रतिस्पर्धा में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

आरवीएस पॉलिटेक्निक संस्थान के प्राचार्य डॉ. एमएस चौहान ने कहा कि संस्थान का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। राजस्थान के पास आउट छात्र-छात्राएं दुनिया भर की जानी मानी कंपनियों में नौकरी पाकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं तथा देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में अपना योगदान कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय श्रीवास्तव प्राचार्य आरबीएस कॉलेज ने कहा कि जो छात्र राजा बलवंत सिंह पॉलिटेक्निक बिचपुरी संस्थान से तकनीकी शिक्षा प्राप्त करके अपना कैरियर शुरू करने जा रहे हैं वह हमेशा अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं | कथा शिक्षकों के बताए हुए मूल्यों को हमेशा याद रखें और अपने कर्तव्य का निर्वहन स्वयं के प्रति समाज के प्रति व देश के प्रति योगदान दें। डॉ. सीमा भदोरिया प्राचार्य, बीवीआरआई भोजपुरी आगरा ने कहा कि छात्रों को अपने आसपास के वातावरण में हो रहे बदलाव को समझ कर नए-नए अनुसंधान की तरफ बढ़ना चाहिए। क्योंकि तकनीकी शिक्षा नए अनुसंधान मैं बहुत ही सहायक है।

वार्षिक समारोह में डॉ. ए एन सिंह निदेशक आरबीएस के अलावा अतुल गर्ग, अनिल कुमार सिंह, उमाशंकर गुप्ता, शंकर लाल वर्मा, प्रताप सिंह, दीपक कुमार सक्सेना, पुलकित कुमार गुप्ता, रमा पांडे, पवन कुमार, डॉ. पंकज गुप्ता डॉ. पायल डॉ.बीएस यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजी. पीके विद्यार्थी के द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous: आजमगढ़ न्यूज:-सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव के समर्थन व सहयोग में सघन जनसम्पर्क करते अम्बेडकर नगर के पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवनदत्त
Next: Bihar news-नवादा जिला के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के बैटरी का 1250 पानी पीने से चार बच्चे की बिगड़ी हालत, एक की मौत

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.