संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़
आगरा में रविवार को पुलिस महकमे आईटी एक्ट प्रतियोगिता की ऑनलाइन परीक्षा में एसीपी बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

बता दें कि इस परीक्षा में 1827 पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा में 50 अंकों का प्रश्न पत्र हल करने के लिए पुलिस कर्मियों को दिया गया था। जिसमें आगरा पुलिस का ट्विटर हैंडल क्या है? साइबर अपराध होने पर कहां संपर्क करें? थाना पुलिस की क्या-क्या जिम्मेदारी हैं? पीड़ित आए तो सबसे पहले शिकायत कहां भेजें? जैसे प्रश्नों को प्रश्नपत्र में पूछा गया। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित था और गलत जबाब पर कोई नकारात्मक अंक नहीं थे।

दो लेवल में यह परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें लेवल-1 में 18 सहायक पुलिस आयुक्त, 70 निरीक्षक और 365 दरोगा शामिल हुए। जिसमें 50% अंक लाने वाले को पास किया गया। वहीं दूसरे लेवल में 40 प्रश्न पूछे गए। जिसमें 427 हेड कांस्टेबल और 947 सिपाही शामिल थे। इस में 40% अंक लाना जरूरी था। सोमवार को इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कुल 89.4% अधिकारी एवं कर्मचारी पास हुए। इस परीक्षा में बाह सर्किल के एसीपी रविंद्र प्रताप सिंह ने कुल 50 में से 44 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही आईपीएस अधिकारी अंशिका सिंह 50 में से 43 अंक के साथ दूसरे एवं रवि गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।