Agra News:शनिवार की जाँच में बाह में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव

IMG_20210421_160831
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह:कस्बा बाह और आस पास के गाँवों के लोगों द्वारा बाह स्वास्थ्य केंद्र पर कराए गए कोरोना के एन्टीजन टेस्ट में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है।पॉजिटिव निकले सभी लोगों को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है और उनके संपर्क में रहे लोगों की सूची तैयार करायी जा रही है।

IMG 20210421 160831 3 scaled

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 101 लोगों ने रेपिड एन्टीजन टेस्ट कराया जबकि 49 लोगों ने आर टी पी सी आर टेस्ट के माध्यम से कुल 150 लोगों ने अपनी कोरोना जाँच करायी जिसमें एन्टीजन टेस्ट कराने वाले 101 लोगों में से 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जबकि आर टी पी सी आर टेस्ट कराने वाले 49 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

IMG 20210420 WA0024 2

पॉजिटिव निकले लोगों में 2 कस्बा बाह, 5 फरैरा,1 रुदमुली,1बसई भदौरिया,2 मुकुंदीपुरा,1 किन्नरपुरा,1 गुंगवाली,1 बटेश्वर हैं।सभी को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है और इनकी केस स्टडी तैयार की जा रही है।

Trending News