Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : कस्बा बाह में मनाया गया 11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जनवाद टाइम्स 25 January 2021
कस्बा बाह में मनाया गया 11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र । आज 11 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा बाह की समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा एक मतदाता जागरूकता दिवस रैली निकाली गई ।

कस्बा बाह में मनाया गया 11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जिसका शुभारंभ बाह के उप जिलाधिकारी अब्दुल बासित द्वारा एन डी जैन स्कूल बाह से हरी झंडी दिखाकर किया गया जिसमें एमडी जैन पब्लिक स्कूल बाह के प्रधानाचार्य डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने सहयोग किया रैली एन डी जैन पब्लिक स्कूल बाह से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए तहसील बाह के परिसर में जाकर समाप्त हुई जहां नए बने मतदाता नेहा पचौरी, अमर धाकरे, विनोद कुमार, सचिन ओझा,आकाश, आशीष, साकेत को उनके पहचान पत्र उप जिला अधिकारी अब्दुल बासित और तहसीलदार हेम चंद शर्मा द्वारा वितरित किए गए साथ ही उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा मतदाता सूची तैयार करने में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ का कार्य करने वाले गिरीश बाबू सींचपाल और अवधेश कुमार सहायक अध्यापक को चुनाव आयोग की ओर से पुरस्कृत किया गया। रैली में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को मतदाता दिवस पर मतदान करने की शपथ दिलाई गई हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को शिवन्या रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन ओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे दिलाई गई रैली में कस्बे के एन डी जैन पब्लिक स्कूल, भदावर इंटर कॉलेज, हरप्रसाद राजाराम आदर्श विद्यालय, भदावर महाविद्यालय,आसाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज, सहित अन्य विद्यालयों की छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कस्बा बाह में मनाया गया 11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

रैली में सभी छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से, घर- घर जाकर अलक जगाएं वोट डालने जरूर जाएं, निर्वाचन आयोग का है यह आदेश वोट डालो और बचाओ देश, जन-जन का यही है नारा वोट डालें देश बचाएं, चाहे जितना कष्ट उठाए वोट डालने अवश्य जाएं, भारत देश की बनो शान शत-प्रतिशत करो मतदान, महिला पुरुष एक सामान सब मिलकर करें मतदान जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। रैली के समापन पर उपजिलाधिकारी बाह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं,बी एल ओ,सुपरवाइजर व अन्य नागरिकों को संबोधित किया गया साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई ।

उपजिलाधिकारी अब्दुल बासित ने अपने वक्तव्य में कहा कि हर एक मत महत्वपूर्ण है जो कि राष्ट्र के निर्माण का आधार है अतः हम सभी का यह उत्तरदायित्व है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित तहसीलदार बाह हेम चंद शर्मा, सुपरवाइजर अतुल सक्सेना,सत्य प्रकाश लवानिया, अमित कुमार, राजीव त्रिपाठी, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

भदावर महाविद्यालय में मनाया गया 11 वां मतदाता दिवस।

Rashtriy matdata jagrukta Divas bhadavar Vidya Mandir PG College Bah Agra

आज 11 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कस्बा के भदावर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरुक करने हेतु एक रैली निकाली गयी जिसका शुभारंभ भदावर महाविद्यालय से किया गया।रैली कस्बा के विभिन्न मार्गों से निकालते हुए वापस महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई।

NSS bhadawar Vidya Mandir PG College Agra

रैली के समापन पर छात्र छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में डॉ महेंद्र कुमार निगम, डॉ निर्भय सिंह , डॉ शम्स आलम ,डॉक्टर सुमनलता पाल ,सतीश कुमार यादव, दिग्विजय नाथ यादव, क्षमा मिश्रा, अनुज कुमार, प्रवेंद्र कुमार, मुलायम सिंह यादव, राघवेंद्रसिंह,ओमकार कुमार यादव, अनिल कुमार गुप्ता, पंकज कुमार ,लोकेंद्र सिंह आशुतोष यादव, आशीष गुप्ता, कोमल सिंह, उदय भान, डॉ. इंद्रपाल सिंह , राहुल पचौरी , धर्मेंद्र यादव, प्रियंका भदौरिया सहित समस्त महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Post navigation

Previous: Vaishali News : वीर शहीद अब्दुल हमीद की जयंती 
Next: Ambedkar Nagar : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.