Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News:- बाह में बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर की लूट।

जनवाद टाइम्स 25 February 2021
Agra News: - Bike riders robbed on the strength of a gun in the arms.
Share News
       

सुशील चंद्रा
आगरा के थाना बाह क्षेत्र में आज दोपहर 2:00 बजे के लगभग एक लूट की घटना हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बाह के अशोक नगर निवासी सर्वेश कुमार उम्र 45 वर्ष अपनी बहन गिरीशा पत्नी मुन्नेश उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाष चौराहा शिकोहाबाद और अपनी बुआ कांता देवी उम्र 50 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से शिकोहाबाद से वापस अपने घर बाह आ रहे थे तभी रास्ते में बाह बटेश्वर मार्ग पर मंगदपुर के समय काली पल्सर पर आए तीन लुटेरों ने उनकी मोटरसाइकिल में लात मारकर गिरा दिया और उन पर तमंचे की बट से प्रहार करने लगे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और लुटेरों ने गिरीशा व कांता देवी के गले से चेन व कानों से झुमकी गले से मंगलसूत्र पायजेब आज खींच ली साथ ही उनके पास बैग में रखे हुए रुपए 10,000 और सर्वेश कुमार का मोबाइल जिसका नंबर 9456608971 है को लूट कर फरार हो गए। घायलों ने राहगीरों की मदद से डायल 112 पर फोन कर अपने साथ हुई लूट की घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची डायल 112 ने उन्हें बाह सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया जहां पुलिस के आला अधिकारी मौके पर आ गए और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। सीओ बाह ने बताया कि लुटेरे लगभग 25 से 30 वर्ष की उम्र के हैं जो कि काली पल्सर पर सवार थे और उनके चेहरे भी खुले हुए थे।पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर जानकारी कर रही है साथ ही घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं घायल सर्वेश कुमार ने बताया कि वह अपनी बुआ कांता देवी उम्र 50 वर्ष और बहन गिरीशा के साथ उसकी ससुराल शिकोहाबाद से अपने घर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए ला रहे थे तभी रास्ते में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया और घटना कर फरार हो गए उन्होंने बमुश्किल लोगों की सहायता लेकर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया।

Post navigation

Previous: Agra News:- जिला पंचायत की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर अपर मुख्य अधिकारी ने लिया संज्ञान।
Next: Agra News:- संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.