Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: बुद्धा पार्क के सौंदर्यकरण में सुधार के निर्देश, प्रशासन ने लिया संज्ञान

जनवाद टाइम्स 18 March 2026
IMG-20260318-WA0000
Share News
       

आगरा, 18 मार्च 2026। कालिंदी विहार रोड स्थित निर्माणाधीन बुद्धा पार्क के सौंदर्यकरण कार्य में खामियों को लेकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। भारतीय जाटव समाज संस्था द्वारा उठाए गए मुद्दों के बाद अब सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

संस्था के ज्ञापन के आधार पर मंडलायुक्त के  निर्देश पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को कार्य में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20260318 WA0000

गौरतलब है कि 11 मार्च 2026 को भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। इसमें पार्क के सौंदर्यकरण में उपयोग किए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता और तथागत बुद्ध एवं उनके अनुयायियों की प्रतिमाओं के स्वरूप पर आपत्ति जताई गई थी।

संस्था का कहना था कि मौजूदा कार्य बुद्ध परंपरा और धम्म की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मांग की थी कि पत्थरों की गुणवत्ता, रंग और प्रतिमाओं का स्वरूप ऐतिहासिक एवं धार्मिक मानकों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह पार्क भविष्य में एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र बन सके।

मंडलायुक्त के निर्देशों के अनुपालन में नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं और इस संबंध में उपेन्द्र सिंह को पत्र भेजकर जानकारी भी दी गई है।

इसी क्रम में नगर निगम अधिकारियों ने भारतीय जाटव समाज के पदाधिकारियों के साथ बुद्धा पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता, पत्थरों के चयन और प्रतिमाओं के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान आर्किटेक्ट आदित्य कुमार, सुदेश यादव, प्रो. बी.डी. शुक्ला, पातीराम सागर, थाईलैंड निवासी भंते आमनात इतितोचे, अर्जुन सिंह, ए.के. सिंह और महिपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: एलपीजी आपूर्ति पर जिला प्रशासन सख्त, समय पर वितरण के निर्देश
Next: इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.