Agra न्यूज़ :आगरा पहुंची राष्ट्रीय एकता मोटरसाइकिल रैली-2026, नशा मुक्ति का दिया संदेश
संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
आगरा। लखनऊ से केवड़िया (गुजरात) तक आयोजित राष्ट्रीय एकता मोटरसाइकिल रैली-2026 के आगरा आगमन पर आगरा पुलिस द्वारा रैली में शामिल प्रतिभागियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मॉडर्न स्कूल, आगरा में किया गया। इस दौरान रैली में शामिल प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही ‘Fight Against Drugs’ अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक किया गया।
डीसीपी नगर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
कार्यक्रम के उपरांत पुलिस उपायुक्त नगर ने राष्ट्रीय एकता मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर उसके आगामी गंतव्य दिल्ली के लिए रवाना किया। इस अवसर पर रैली में शामिल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की गई।

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त समाज का संदेश
राष्ट्रीय एकता मोटरसाइकिल रैली-2026 के माध्यम से देशवासियों को एकता, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जा रहा है। रैली की ‘Fight Against Drugs’ थीम युवाओं सहित आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती है।
आगरा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्ति के संदेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आगरा पुलिस की ओर से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए रैली की आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं

मुख्य संदेश: राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाना और नशे के खिलफ जनजागरूकता फैलाना इस रैली का प्रमुख उद्देश्य है।