Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पिनाहट के लाइन हाजिर उपनिरीक्षक को बापस पिनाहट में तैनात करने की माँग

जनवाद टाइम्स 8 August 2020
IMG_20200808_213246
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र । कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष ने एस एस पी को संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी पिनाहट को देकर लाइन हाजिर उपनिरीक्षक को बापस पिनाहट में तैनात करने की माँग की।

Manoj Dikshit Jila adhyaksh Congress Agra

पिनाहट में दो दिन पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा मण्डल अध्यक्ष को चांटा मारने के बाद विवाद इतना बढ़ा था कि एस एस पी आगरा द्वारा उपनिरीक्षक को रात्रि में ही पिनाहट थाना से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया था।आज कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कार्यकर्ताओं के साथ एस एस पी को संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी पिनाहट कुँवर पाल सिंह को सौंपा जिसमें उन्होंने दो बातों की माँग की है।पहली माँग भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष,जिला मंत्री किसान मोर्चा, मंडल अध्यक्ष पिनाहट, नगरअध्यक्ष पिनाहट और अन्य भाजपाइयों के खिलाफ थाना परिसर में गाली गलौज करने के आरोप में एफ आई आर दर्ज करने की माँग की गई जबकि दूसरी माँग में लाइन हाजिर किये गए उपनिरीक्षक को 2 दिन के अंदर बापस पिनाहट में तैनात करने की माँग की।

साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर उनकी माँगे पूरी नही की गईं तो सोमवार को कांग्रेस कमेटी विशाल धरना प्रदर्शन करेगी।श्रीमती दीक्षित ने भाजपाइयों पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों की आंखों पर सत्ता का चश्मा लगा हुआ है ये लोग गुंडागर्दी पर उतारू हैं।भाजपाई चाहते हैं कि पुलिस इनके कहे अनुसार ही कार्य करे।

मनोज दीक्षित ने कहा कि भाजपा ने जनता के दिलों में जो डर पैदा किया हुआ है उसी प्रकार का डर पुलिस कर्मियों में भी पैदा करना चाहती है लेकिन कांग्रेसी इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे।पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं होती चाहे वह किसी भी पार्टी का हो।लॉ एंड ऑर्डर का पालन कराना पुलिस की जिम्मेदारी है वहीं हाल में चल रहे लॉक डाउन के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव बबलू को अंबेडकर नगर समाजवादी पार्टी सयुस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Next: Ambedkar Nagar :थाना-जहांगीरगंज के मुंशी का एंटीजेन कोरोना टेस्ट में कोरोना का लक्षण मिला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0033
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 26 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित
  • पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर
  • Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान
  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.