Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260427-WA0006
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। शहर में सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए Together We Achieve Association ने जन कल्याण चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रविवार, 26 अप्रैल 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर एस.बी.एम. स्कूल, किदवई नगर, रसूलपुर, खैरिया मोड़ पर आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

IMG 20260427 WA0007

शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 3 बजे तक चला, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

अवसर पर इस शहर की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। सरताज आगरा सैय्यद अमीर अबुल उला के सज्जादानशीन सैय्यद मोहताशिम अली, दरगाह क़दम रसूल के नायब सज्जादानशीन शेख आमिर कादरी, मनोज जैन बोहरा, आशीष त्रिवेदी, रिंकू असद, इरशाद अहमद, इकबाल खान और सलीम उस्मानी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कांग्रेस नेता सैय्यद बशीर उल हक ‘रॉकी’ ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जो किसी जरूरतमंद की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

IMG 20260427 WA0006

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजन जारी रखे जाएंगे, ताकि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सके।

Post navigation

Previous: Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
Next: Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0049
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

राजापाकर में भाकपा (माले) के संस्थापक नेता चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0208
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष

जनवाद टाइम्स इटावा 28 July 2026
IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • राजापाकर में भाकपा (माले) के संस्थापक नेता चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया
  • Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष
  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.