Bihar News- कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर  वैशाली में आर्या परियोजना के अंतर्गत मशरूम उत्पादन करने का प्रशिक्षण दिया गया

Bihar News- Training on mushroom production was given under Arya Project at Krishi Vigyan Kendra Hariharpur Vaishali.
Share News

संवाददाता राजेंद्र कुमार 

हाजीपुर /हरिहरपुर

मूल्य संवर्धन विषय  पर डॉ अनिल कुमार, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली के दिशा निर्देशन में डॉ कविता वर्मा, वैज्ञानिक गृह विज्ञान के द्वारा शुभारंभ किया गया.इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मशरूम उत्पादन कर ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना।

Bihar News- Training on mushroom production was given under Arya Project at Krishi Vigyan Kendra Hariharpur Vaishali.वैज्ञानिक कविता वर्मा के द्वारा मशरूम उत्पादन एवं इससे उद्यमिता विकास  के विषय पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने जानकारी दी कि मशरूम शाकाहारी व्यक्तियों के लिए प्रोटीन का प्रमुख स्रोत है.मशरूम रक्त चाप, कोलेस्ट्रॉल एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति के लिए फायदेमंद है.ओएस्टर मशरूम लगाने की प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया.ओएस्टर मशरूम का उत्पादन कम लागत के साथ -साथ कम जगह में किया जा सकता है।

Bihar News- Training on mushroom production was given under Arya Project at Krishi Vigyan Kendra Hariharpur Vaishali. वैज्ञानिक कुमारी  नम्रता ने मशरूम के मूल्य संवर्धन के विषय में विस्तृत जानकारी दी. और कहा कि मशरूम से बनने वाले उत्पाद जैसे मशरूम चिप्स, कैंडी, पावडर, सूप पाउडर, अच्छे, कुकीज़ के विषय में जानकारी दी.इस कार्यक्रम में इशिता सिंह,  रमाकांत, सोनू कुमार, मोहित कुमार ने सहयोग दिया।

Trending News