Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जनहित में गुणवत्तापूर्ण कार्य करें – माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग

जनवाद टाइम्स 18 September 2025
Bihar News Do quality work in public interest - Honorable Minister Panchayati Raj Department
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री पंचायती राज विभाग बिहार सरकार की अध्यक्षता में आज पंचायती राज विभाग अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।Bihar News Do quality work in public interest - Honorable Minister Panchayati Raj Department

सुमित कुमार उप विकास आयुक्त पश्चिम चम्पारण बेतिया के द्वारा पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत पंचायती राज विभाग के तहत किया जा रहे कार्यों के बारे में माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया गया।

पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बेतिया, कार्यपालक अभियंता LAEO 1 एवं LAEO 2, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कारवाई की जाएगी।

जिला परिषद अंतर्गत व्यय प्रतिशत की समीक्षा के क्रम में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद को निर्देश दिया गया की कार्य योजना बनाकर नियमानुसार व्यय प्रतिशत में वृद्धि प्राप्त करेंगे।

15वीं वित्त आयोग एवं षष्ठम वित्त आयोग पंचायत समिति की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कार्य योजना तैयार कर शत प्रतिशत प्रगति प्राप्त करेंगे।

15वीं वित्त आयोग एवं षष्ठम वित्त आयोग ग्राम पंचायत की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कार्य योजना तैयार कर शत प्रतिशत प्रगति प्राप्त करेंगे।

सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सोलर लाइट के अधिष्ठापन, गुणवत्ता एवं क्रियाशीलता की गहन जांच करेंगे एवं आम जनों से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। जिला पंचायत राज पदाधिकारी को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।Bihar News Do quality work in public interest - Honorable Minister Panchayati Raj Department

उक्त बैठक में नवीन कुमार मंत्री के आप्त सचिव, सौरव आलोक जिला पंचायत राज पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण बेतिया, मुकेश कुमार अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बेतिया, मनीष कुमार कार्यपालक अभियंता LAEO 1 एवं श्री सुनील सिंह कार्यपालक अभियंता LAEO 2, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी पंचायत तकनीकी सहायक, सभी लेखपाल, सभी पंचायत सचिव एवं अन्य उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News  कमलनाथ नगर से सुप्रिया सिनेमा हाइवे तक और केआर स्कूल से छोटी नहर तक पीसीसी रोड की निविदा जारी, मेरी बड़ी प्रतीक्षा का अंत:गरिमा
Next: Prayagraj News:माननीय महापौर जी ने जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करने व नये विकसित पर्यटन स्थलों को पोर्टल पर अंकित करने का दिया सुझाव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.