Bihar News  कमलनाथ नगर से सुप्रिया सिनेमा हाइवे तक और केआर स्कूल से छोटी नहर तक पीसीसी रोड की निविदा जारी, मेरी बड़ी प्रतीक्षा का अंत:गरिमा

Bihar News Tender issued for PCC road from Kamalnath Nagar to Supriya Cinema Highway and from KR School to Chhoti Canal, inner dignity of my long wait
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि कमलनाथ नगर से सुप्रिया सिनेमा हाइवे तक और केआर स्कूल से छोटी नगर तक पीसीसी रोड की निविदा अथक प्रयास के बाद बुडको के परियोजना निदेशक द्वारा जारी कर दी गईं हैं।

Bihar News Tender issued for PCC road from Kamalnath Nagar to Supriya Cinema Highway and from KR School to Chhoti Canal, inner dignity of my long wait महापौर श्रीमति सिकारिया ने कहा हमारे नगर निगम क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी दोनों सड़कों का पीसीसी बन जाने से कठिन प्रयास के फलित होने के साथ हमारी बड़ी लंबी प्रतीक्षा का सुखद अंत होगा। महापौर ने बताया कि संत तेरेसा रोड में खीरी पेड़ वाले स्थान से कमलनाथ नगर चौक होते सुप्रिया सिनेमा के समीप हाइवे 727 रोड तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण पर 1.43 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि इसके साथ ही केआर प्लस टू स्कूल से अम्बेडकर चौक होते संत जेवियर प्लस टू स्कूल रोड से सन सरैया के छोटी नहर के की कच्ची सड़क को 2.25 करोड़ की लागत से पीसीसी रोड में बदलने की निविदा मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत जारी कर दी गई है। महापौर ने बताया कि इन दोनों बदहाल और जर्जर सड़कों के नव निर्माण वाली बहुप्रतीक्षित योजनाओं का निर्माण पूरा होने से हजारों परिवारों के साथ हजारों यात्री और विद्यार्थियों के लिए भी वर्षों की परेशानी का अंत हो जाएगा। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि इसकी निविदा प्राप्त करने के लिए संवेदक का ई.टेंडरिंग सर्विस प्रोवाइडर पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।

Bihar News Tender issued for PCC road from Kamalnath Nagar to Supriya Cinema Highway and from KR School to Chhoti Canal, inner dignity of my long waitबुडको अर्थात बिहार शहरी आधारभूत संरचना निर्माण लिमिटेड के प्रबंध निदेशक द्वारा जारी निविदा को शर्तों का पालन करते हुए सक्षम निर्माण एजेंसियां 26 सितंबर 2025 तक अपनी दावेदारी अपलोड कर सकतीं हैं।

Trending News