Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News- पहले आईएएस नगर आयुक्त की सख्ती से सफाई व्यवस्था में फर्जीवाड़ा पर ब्रेक, महापौर गरिमा ने की सराहना

जनवाद टाइम्स 12 September 2025
Bihar News- पहले आईएएस नगर आयुक्त की सख्ती से सफाई व्यवस्था में फर्जीवाड़ा पर ब्रेक, महापौर गरिमा ने की सराहना
Share News
       

संवाददाता- मोहन सिंह
बेतिया/ पश्चिमी चंपारण

बेतिया नगर निगम क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था में लंबे समय से चल रहे फर्जीवाड़े पर आखिरकार लगाम लगी है। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि यह कदम स्वागत योग्य है और यह सब नगर निगम के पहले आईएएस नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी की सख्ती और तत्परता का परिणाम है।

Bihar News- पहले आईएएस नगर आयुक्त की सख्ती से सफाई व्यवस्था में फर्जीवाड़ा पर ब्रेक, महापौर गरिमा ने की सराहना

महापौर ने बताया कि मार्च 2024 में ही नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा पगार ऐप जैसे ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम को लागू करने का आदेश दिया गया था। बावजूद इसके तत्कालीन नगर आयुक्त की लापरवाही के कारण इसे लागू नहीं किया गया। बाद में फरवरी 2025 से पगार ऐप के माध्यम से सफाईकर्मियों की निगरानी शुरू हुई।

इस प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में केवल कागजों पर दर्ज सफाईकर्मियों की पोल खुली और उन्हें बाहर किया गया। लेकिन इसके बावजूद कई वार्डों में नियमित हाजिरी दर्ज कराने वाले कुछ सफाईकर्मी वास्तविक कार्य की बजाय अन्य कामों में लिप्त पाए गए। इस पर शिकायतें आईएएस नगर आयुक्त के पास पहुंचीं।

नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने लगातार एक्शन मोड में रहते हुए जांच शुरू की और धांधली पर सख्ती बरती। महापौर गरिमा सिकारिया ने कहा कि नगर आयुक्त द्वारा फर्जीवाड़े पर की जा रही कार्रवाई और अनुशासन के साथ निगम संचालन करना सराहनीय है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति द्वारा पारित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव, जो वर्षों से लंबित थे, उन्हें भी नगर आयुक्त ने तेजी से लागू किया। करोड़ों की विकास योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और अब नव-अधिग्रहित क्षेत्रों में भी विकास कार्यों की छाप दिखने लगी है।

महापौर ने नगर आयुक्त से अपील की कि वे इसी तरह जांच और सख्ती को जारी रखें ताकि सफाई व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी हो सके।

Post navigation

Previous: Bihar News- पूर्व विधायक सह मंत्री स्वर्गीय तुलसीदास मेहता की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Next: Bihar News- वीटीआर क्षेत्र में मवेशी चराती वृद्ध महिला पर बाघ का हमला, ग्रामीणों में दहशत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.