Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News : आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम: शुरू हुआ जीविका निधि साख सहकारी संघ

जनवाद टाइम्स इटावा 2 September 2025
5ac5d81e-1bc1-475c-a955-1fb0f5ab35f3
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया/ पश्चिमी चंपारण : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से जुड़े रहे।

अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री ने जीविका दीदियों को उनके अपने सहकारी बैंक की शुरुआत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी दी कि आज जीविका निधि के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार द्वारा हस्तांतरित की जा रही है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से 110 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी

पश्चिम चंपारण जिले की जीविका दीदियों के लिए यह बेहद खुशी का अवसर रहा। जिले के प्रखंड मुख्यालयों, जीविका के 57 संकुल संघों और संबद्ध ग्राम संगठनों से हजारों दीदियाँ सीधा प्रसारण देखती रहीं और इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनीं।

जिला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, उपविकास आयुक्त सुमित कुमार, नौतन विधानसभा के माननीय विधायक नारायण साह समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं। माहौल उत्सव जैसा रहा और दीदियाँ प्रधानमंत्री के संबोधन से गदगद दिखीं।

ज्ञातव्य हो कि यह सहकारी बैंक जीविका दीदियों को त्वरित और सस्ते ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित किया गया है। पूरी बैंकिंग प्रक्रिया डिजिटल लेन-देन आधारित होगी। विशेष बात यह है कि जीविका महिला संघ इस सहकारी बैंक की शेयरधारक होंगी, जिससे उनकी वित्तीय भागीदारी और आत्मनिर्भरता को और मजबूती प्रदान करेगी

Post navigation

Previous: Bihar News : नारी सुरक्षा का संकल्प अभियान : जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।
Next: Bihar News : शुरू हूआ जीविका निधि फंड सहकारी संघ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.