Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्प्रेक्षण गृह किशोर में विशेष खेल-कूद कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 30 August 2025
प्रयागराज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, किशोर खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन और टीम भावना
Share News
       

रिपोर्ट – विजय कुमार

प्रयागराज। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त 2025) के अवसर पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, प्रयागराज में विशेष खेल-कूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन माननीय न्यायमूर्ति श्री अजय भनोट, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) प्रयागराज श्री संजीव कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश कुमार गौतम ने की।

प्रयागराज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, किशोर खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन और टीम भावना

इस अवसर पर पहली बार सम्प्रेक्षण गृह के किशोरों को अन्य संस्थान के विद्यार्थियों के साथ खेलने का अवसर मिला। आयोजन में अग्रसेन इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रशिक्षक श्री अमित कुमार सिंह द्वारा प्रशिक्षित छात्र तथा सम्प्रेक्षण गृह की क्रीड़ा प्रशिक्षक कु. अंकिता सिंह द्वारा प्रशिक्षित किशोरों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। रोमांचक मुकाबले में अग्रसेन इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही, लेकिन सम्प्रेक्षण गृह की टीम ने भी शानदार खेल दिखाया और मात्र दो अंकों (25-23) से हार का सामना किया।

प्रयागराज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, किशोर खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन और टीम भावना

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश कुमार गौतम ने कहा कि –
“खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं बल्कि अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। आज दोनों संस्थानों के खिलाड़ियों ने जिस स्तर का खेल और टीम भावना दिखाई है, वह सराहनीय है।”

विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्री आद्य प्रसाद मिश्रा ने भी आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विजेताओं एवं प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई।

सचिव श्री दिनेश कुमार गौतम एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सर्वजीत सिंह ने आगे भी इस प्रकार के आयोजन जारी रखने की घोषणा की, जिस पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर श्री प्रीतम चन्द्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण, अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन
Next: Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0042
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0046
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.