Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 30 August 2025
IMG-20250830-WA0002
Share News
       

रिपोर्ट – विजय कुमार

प्रयागराज। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार की मंशा एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), नई दिल्ली की अपेक्षा के अनुरूप शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के सरस्वती परिसर में त्रिदिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर कुलपति आचार्य सत्यकाम, कुलसचिव, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं शोध छात्रों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। तत्पश्चात कुलपति ने सभी को“स्वस्थ भारत शपथ” दिलाई “ दिलाई।

Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

 

 

 

 

 

सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक खेल मैदान में बोरा दौड़, चम्मच दौड़, रस्साकशी और खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

बोरा दौड़ में महेंद्र वर्मा प्रथम, रमन वर्मा द्वितीय और संजय सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

चम्मच दौड़ में डॉ. अभिषेक सिंह प्रथम, संजय सिंह द्वितीय और अंबुज तिवारी तृतीय रहे।

रस्साकशी प्रतियोगिता में दो टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें द्वितीय दल विजेता और प्रथम दल उपविजेता रहा।

खो-खो मुकाबले में प्रथम दल विजेता और द्वितीय दल उपविजेता बना।

कुलपति आचार्य सत्यकाम ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं खेल भावना की सराहना की और आयोजक मंडल को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती सीमा सत्यकाम एवं कुलसचिव कर्नल विनय कुमार भी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में प्रो. मीरा पाल, डॉ. आनन्दानन्द त्रिपाठी और डॉ. त्रिविक्रम तिवारी शामिल रहे।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. संतोषा कुमार, आयोजन सचिव डॉ. सुनील कुमार तथा सह-आयोजन सचिव डॉ. सुभाष चंद्र पाल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सोहनी देवी, डॉ. योगेश यादव और राजेश सिंह रहे।

विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं शोध छात्र बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन शनिवार, 30 अगस्त 2025 को शतरंज, वाद-विवाद एवं योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्प्रेक्षण गृह किशोर में विशेष खेल-कूद कार्यक्रम आयोजित
Next: Prayagraj News: सीएमओ एवं अपर सीएमओ नियमित रूप से सीएचसी और पीएचसी का करें निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.