Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण, अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाद टाइम्स 30 August 2025
Prayagraj News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण, अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन
Share News
       

 

रिपोर्ट विजय कुमार

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र जी की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में पूरे देश में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लखनऊ आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में किया गया।

Prayagraj News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण, अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

जिला स्तरीय अण्डर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मा० सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, श्री अभिषेक वर्मा ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट, श्री विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर किया गया।
मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल ने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि यह रोजगार सृजन, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर योजनाएं संचालित कर रही है और जनपद स्तर पर भी खेल के स्तर को मजबूत किया जा रहा है। मा0 सांसद ने कहा कि जनपद में भी खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन कराया जायेगा, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेे।

prayagraj-national-sports-day-cm-live-broadcast-hockey-competition

इस अवसर पर श्री जगदीश प्रताप, जिला उद्यान अधिकारी, श्री विजय कुमार पूर्व क्षेत्रीय कीड़ाधिकारी एवं श्री एम.एच चौधरी, पूर्व कीडाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समस्त गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया गया एवं मा० मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण के साथ-साथ फिट इण्डिया शपथ ग्रहण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सत्येन्द्र सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, श्री प्रवीण कुमार, वेटलिफ्टिंग प्रशि०, श्री अतुल सोनकर, श्री जयराम सिंह, श्री संजय सिंह, श्री अंकित तिवारी, श्री आशीष यादव, श्री विनय कुमार ने अपनी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रथम मैच बी.आर एकेडमी एवं एम.आई.सी. के मध्य खेला गया, जिसमें एम.आई.सी. 02-00 से विजेता रही। द्वितीय मैच के.पी.आई.सी एवं ए.टी.एस. क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें के.पी.आई.सी 01-00 से विजेता रही। तृतीय मैच पंडिला एकेडमी एवं सेन्सको एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें पंडिला एकेडमी 01-00 से विजेता रही।

इस प्रतियोगिता में श्री शुभम भारतीय, सुश्री खुशबू प्रजापति, श्री अनिल कुशवाहा, श्री शंशाक रावत, श्री शाहबाज अली, श्री क्षितिज कुमार, श्री राहुल यादव, श्री शुभम गौड़ श्री अवधेश कुमार एवं रिया सोनकर ने ऑफिसियल की भूमिका निभाई।

Post navigation

Previous: लखनऊ न्यूज़: गुरू जम्भेश्वर और माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में 518 शैक्षिक पदों का सृजन
Next: Prayagraj News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्प्रेक्षण गृह किशोर में विशेष खेल-कूद कार्यक्रम आयोजित

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.