Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2425 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया, 71 अभ्यर्थिनियों को मिला अवसर

जनवाद टाइम्स 28 August 2025
IMG-20250828-WA0040(1)
Share News
       

रिपोर्ट विजय  कुमार 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पूर्वाह्न 11 बजे से सभी जनपदों में किया गया।

IMG 20250828 WA00301

प्रयागराज में यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में आयोजित हुआ, जहाँ जनपद की 71 नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि

मा0 सांसद फूलपुर – श्री प्रवीण पटेल

मा0 महापौर प्रयागराज – श्री गणेश चंद्र केसरवानी

मा0 विधायक फूलपुर – श्री दीपक पटेल

मा0 विधायक फाफामऊ – श्री गुरुप्रसाद मौर्य

मा0 सदस्य विधान परिषद – श्री सुरेन्द्र चौधरी

मा0 जिलाध्यक्ष गंगापार भाजपा – श्रीमती निर्मला पासवान

मा0 जिलाध्यक्ष यमुनापार भाजपा – श्री राजेश शुक्ल

मा0 विधायक बारा के प्रतिनिधि – श्री प्रकाश सिंह

अधिकारियों की भूमिका

कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के मार्गदर्शन और मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री योगेन्द्र दुबे, श्रीमती संजिता सिंह, श्री राकेश सिंह और श्री सुरेन्द्र सिंह यादव सहित विभागीय कर्मचारी और मुख्य सेविकाएँ मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभाकर द्विवेदी ने किया और अंत में मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत प्रयागराज में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Next: जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने रामलीला महोत्सव तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.