Bihar News: उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने मैनाटांड़ प्रखंड का किया औचक निरीक्षण

Bihar News: उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने मैनाटांड़ प्रखंड का किया औचक निरीक्षण
Share News

मोहन सिंह | स्थान: बेतिया/पश्चिमी चंपारण

पश्चिमी चंपारण के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुमित कुमार ने मैनाटांड़ प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और पंचायतों में चल रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया।

डीडीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकोष्ठ में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत घर-घर कचरा उठाव की प्रगति अगस्त 2025 तक 78.45% रही। उन्होंने इसे 100% करने और सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण के लिए स्वीकृत दो स्थलों पर तीन दिनों में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

Bihar News: उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने मैनाटांड़ प्रखंड का किया औचक निरीक्षण

कार्यालय निरीक्षण में विभिन्न विभागों में साफ-सफाई की कमी पाई गई और कई कर्मी बिना पहचान पत्र के पाए गए। डीडीसी ने संचिकाओं और अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

सिंहपुर और परसौनी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत निर्मित पोखरा, बांध, पाइन और सड़कों का भी निरीक्षण किया गया। कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को सुधार के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान परियोजना पदाधिकारी-सह-निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मैनाटांड़, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला समन्वयक LSBA, जिला सलाहकार (CB&IEC), जिला सलाहकार SLWM, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और अन्य पंचायत स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Trending News