Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

29 अगस्त को राहुल, दीपंकर और तेजस्वी का वोट अधिकार यात्रा ऐतिहासिक होगा : इंसाफ़ मंच

जनवाद टाइम्स 19 August 2025
29 अगस्त को राहुल, दीपंकर और तेजस्वी का वोट अधिकार यात्रा ऐतिहासिक होगा : इंसाफ़ मंच
Share News
       

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण। इंसाफ़ मंच बैरिया की बैठक एम.एम. मेमोरियल प्राइवेट स्कूल, बगही नाथ बाबा चौक पर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

29 अगस्त को राहुल, दीपंकर और तेजस्वी का वोट अधिकार यात्रा ऐतिहासिक होगा : इंसाफ़ मंच

बैठक को संबोधित करते हुए इंसाफ़ मंच के जिला सचिव फरहान राजा ने कहा कि देश इस समय बेहद गंभीर दौर से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं मतदाता सूची से नाम हटाकर आम आदमी को मतदान के अधिकार से वंचित कर रही हैं। ऐसे हालात में अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और महिला मतदाताओं को अपने अधिकार की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष करना होगा।

भाकपा (माले) नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि वोटरों के अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया एलायंस द्वारा बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। इसका नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, भाकपा (माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी नेता कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को ये सभी बड़े नेता बेतिया पहुंचेंगे। चंपारण में इंसाफ़ मंच और भाकपा (माले) के नेतृत्व में हजारों दलित, आदिवासी, महिला और अल्पसंख्यक मतदाताओं की भागीदारी से यह यात्रा ऐतिहासिक बनेगी।

इंसाफ़ मंच बैरिया अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने आरोप लगाया कि भाजपा और जदयू की सरकार संविधान में बदलाव कर दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और न्यायप्रिय नागरिक भाजपा, आरएसएस और जदयू की साजिशों को बेनकाब करेंगे। इसके लिए इंसाफ़ मंच बड़ी संख्या में मतदाताओं को वोट अधिकार यात्रा में शामिल करेगा।

बैठक में माले नेता सुरेंद्र चौधरी, अंसार खान, रफ़ी खान, इरफान अंसारी, भोलू गद्दी, नेजामुद्दीन गद्दी, अफरोज आलम, सलमान अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़ : ऊर्जा और उत्साह से भरपूर साइकिल रेस प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Next: भारतीय सेना के जवान कुंदन कुमार शहीद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.