ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ आगरा कार्यालय पर आई कार्ड व नियुक्ति पत्र का वितरण

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ आगरा कार्यालय पर आई कार्ड व नियुक्ति पत्र का वितरण
Share News

आगरा। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ, आगरा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा पत्रकारों को सम्मानपूर्वक आई कार्ड और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ आगरा कार्यालय पर आई कार्ड व नियुक्ति पत्र का वितरण

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि देश के किसी भी कोने में पत्रकारों या आम नागरिकों पर होने वाले अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ संगठन हमेशा संघर्ष करता रहेगा। वहीं मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह जादौन ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, और उन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह जादौन, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष यशपाल सिंह परिहार समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और पत्रकार उपस्थित रहे।

इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण यादव ने दी।

Trending News