Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई रक्तदान जागरूकता रैली, 25 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर

जनवाद टाइम्स 16 August 2025
स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई रक्तदान जागरूकता रैली, 25 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर
Share News
       

बेतिया/पश्चिम चंपारण। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से “रक्तदान महादान” अभियान के तहत शहर में एक विशेष जागरूकता रैली निकाली गई।

स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई रक्तदान जागरूकता रैली, 25 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर

सुबह 8 बजे ओम शांति नगर, प्रभु उपवन भवन (संत घाट) में ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ सभी को राष्ट्रीय एकता और सेवा का संदेश दिया।

इसके बाद 11 बजे सुप्रिया रोड स्थित संगम भवन से रक्तदान जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें संस्था से जुड़े भाई-बहन और माताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान शहरवासियों को रक्तदान के महत्व और इसकी आवश्यकता पर प्रेरित किया गया।

अंजना दीदी ने कहा कि “हर व्यक्ति को कभी न कभी रक्त की आवश्यकता पड़ती है। समय पर रक्त न मिलने से कई मरीजों की जान चली जाती है। रक्तदान एक महान कार्य है और हर व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए।”

इस अभियान के तहत 25 अगस्त को होटल रिद्धि सिद्धि में सुबह 10:30 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित होगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गई।

रैली लाल बाजार, कलेक्ट्रेट और छावनी मार्ग से गुज़री, जहाँ लोगों को गीतों और घोषणाओं के माध्यम से रक्तदान के लिए जागरूक किया गया।

Post navigation

Previous: राजापाकर में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, सरकारी और निजी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण
Next: नजरबाग पार्क में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सैकड़ों बुजुर्गों को किया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.