Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews रोड सेफ्टी को लेकर चलाएं जागरूकता कार्यक्रम : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 2 July 2025
Bihar News Awareness program conducted regarding road safety: District Officer  
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुयी।

बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की सामयिक समीक्षा, सड़क सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी, सड़क दुर्घटना के कारणों की पहचान एवं अध्ययन, गति सीमा एवं यातायात सुगमता के उपायों, सड़क सुरक्षा योजना विकसित करना, आपातकालीन चिकित्सा योजना तैयार करना, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने हेतु गुड सेमेरिटन आदि एजेंडाओं की समीक्षा हुई।Bihar News Awareness program conducted regarding road safety: District Officer
 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में 15 ब्लैक स्पॉट चिन्हित है। ऐसे स्थलों पर रंबल स्ट्रीप का अधिष्ठापन कराने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि रोड सेफ्टी को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में आइएसआइ/ बीआईएस हॉल मार्क हेलमेट की बिक्री हो, इसे सुनिश्चित करें। बस स्टॉपों पर यात्री शेड का निर्माण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। अनावश्यक रूप से प्रेशर हॉर्न बजाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही स्पीड लिमिट डिवाईस से कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।Bihar News Awareness program conducted regarding road safety: District Officer
 

इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, लक्ष्मण तिवारी, एएसपी-सह-एसडीपीओ, रामनगर, जिला परिवहन पदाधिकारी, ललन प्रसाद, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता, NHAI, RCD, जिले के नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:केंद्रीय कारागार नैनी व जिला कारागार में लोकपाल विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
Next: BiharNews वर्षों से बदहाल महारानी जानकी कुंवर नगर भवन का वातानुकूलित रूप में होगा जीर्णोद्धार:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.