Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-राजापाकर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 6, 13 और 14 के लोगों को भीषण गर्मी में पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है

जनवाद टाइम्स 15 May 2025
Bihar News- People of ward number 6, 13 and 14 of Rajapakar Southern Panchayat are facing severe water problem in the scorching heat
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

वैशाली /राजापाकर

नल-जल योजना के तहत इन वार्डों में अब तक पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है, जिससे आम जनता में गहरा आक्रोश है।

Bihar News- People of ward number 6, 13 and 14 of Rajapakar Southern Panchayat are facing severe water problem in the scorching heat
स्थानीय जनप्रतिनिधियों प्रखंड प्रमुख ललिता देवी और पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी ने जानकारी दी कि संबंधित वार्डों में नए बोरिंग की स्वीकृति जिला स्तर से मिल चुकी है। लेकिन पीएचइडी के सहायक अभियंता की मनमानी के कारण बोरिंग का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है।
अधिकारियों द्वारा यह तर्क दिया जा रहा है कि शनिचर हाट चौक स्थित सौर ऊर्जा से संचालित जलमीनार से इन वार्डों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जलमीनार पिछले पाँच वर्षों से तैयार होने के बावजूद इन वार्डो को एक बूंद पानी नहीं दे सका है। लाखों रुपए की सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण यह योजना अब तक निष्क्रिय है।
वार्ड संख्या 6 , 13 और 14 के निवासियों ने जिला पदाधिकारी, वैशाली से मांग की है कि पीएचइडी के सहायक अभियंता को निर्देशित किया जाए कि वे जल्द से जल्द इन वार्डों में बोरिंग की व्यवस्था करें। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो स्थानीय लोग सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

Bihar News- People of ward number 6, 13 and 14 of Rajapakar Southern Panchayat are facing severe water problem in the scorching heat
इस संबंध में सहायक अभियंता मनीषा कुमारी ने कहा कि शनिचर हाट जलमीनार को बिजली से चालू करने की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही जिन वार्डों में बोरिंग नहीं है, वहां पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

Post navigation

Previous: BiharNews मतदान केन्द्रों पर बिजली, पेयजल, रैम्प, शौचालय, शेड आदि की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अभी से ही शुरू करें प्रयास : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
Next: Bihar News-राजापाकर–  प्रखंड  कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर में सभी प्रमाण पत्र राजस्व कर्मियों के हड़ताल पर जाने से ठप है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0005
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.