Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-महिला सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है महिला संवाद कार्यक्रम 

जनवाद टाइम्स 4 May 2025
Bihar News-महिला सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है महिला संवाद कार्यक्रम 
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है उसको संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से पुरे राज्य में किया गया था ।

Bihar News-महिला सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है महिला संवाद कार्यक्रम 

वैशाली जिला में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है | 21 महिला संवाद रथ पुरे जिले में चल रही है | ये गाड़ियाँ एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है | एक गाड़ी प्रति दिन दो कार्यक्रम कर रही हैं | एक दिन में जिला में 42 कार्यक्रम हो रहे हैं | जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही है | एक कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 7 हजार महिलाएं शामिल हो रही है | अभी तक कुल 692 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ है जिसमें 1,73,250 ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया है। आज महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया | जिसमें 7600 से ज्यादा महलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई ।

Bihar News-महिला सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है महिला संवाद कार्यक्रम 

ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएगी | इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यकतिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है | सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है | आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके | महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है | इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है | जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है | साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही है । इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही है कि अमुक योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तन आया है ।

Bihar News-महिला सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है महिला संवाद कार्यक्रम 

जिसमें जीविका के लाभार्थी, सतत् जीविकोपार्जन योजना का लाभार्थी, आरक्षण के तहत् सरकारी नौकरी पाने वाले लाभार्थी, साईकिल एवं पोशाक योजना का लाभार्थी ने अपना अनुभव साझा किए । इसके अलावा सभी ने अपनी आकांक्षाएं भी बताई । जिसमें जीविका भवन, शौचालय, सड़क, पेंशन राशि में बढ़ोतरी, रोजगार, उद्योग, सड़क, आदि का माँग की है ।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– बखरी बड़ाई पंचायत के वनबीरा ग्राम में कल से आयोजित 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ को ले आज रविवार को 251 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई 
Next: Bihar News-भाकपा-माले के राज्य व्यापी विरोध मार्च निकाला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.