Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: हाईटेक नर्सरी से प्राप्त करें गुणवत्तायुक्त पौध

जनवाद टाइम्स 1 May 2025
Prayagraj News: हाईटेक नर्सरी से प्राप्त करें गुणवत्तायुक्त पौध
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जनपद में उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने एवं उच्चगुणवत्तायुक्त पौध की आपूर्ति सुनिश्चित रखने हेतु आधुनिक इजराइलीय तकनीकी से हाईटेक नर्सरी में पौध उत्पादन किया जाता है, जिसमें कद्दूवर्गीय सब्जियों की पौध 25 से 28 दिन तथा अन्य सब्जियों के पौध 30 से 32 दिन में तैयार किये जा सकते है।

 

Prayagraj News: हाईटेक नर्सरी से प्राप्त करें गुणवत्तायुक्त पौध

उद्यान विभाग के नियंत्रणाधीन राजकीय आलू बीज उत्पादन प्रक्षेत्र सैदाबाद, प्रयागराज में 01 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हाईटेक नर्सरी का निर्माण किया गया है। दिनांक 05.09.2024 को संस्था द्वारा नर्सरी उद्यान विभाग को हस्तानान्तरित की गई। उक्त तिथि से अब तक 300000 गुणवत्तायुक्त एवं रोगमुक्त पौध उत्पादन कर कृषकों को उपलब्ध कराया गया है। उच्च तकनीकी से सब्जियों की नर्सरी तैयार करना एक ऐसी प्रक्रिया है, जिनके माध्यम से पौध को बीज या वानस्पतिक तरीको से संरक्षित वातावरण में उगाया जाता है। हाईटेक नर्सरी में वातावरण स्वचालित नियंत्रण इकाई के अनुसार होगा, जिसमें मीडिया मिश्रण से लेकर अंकुरण चैम्बर एवं बीज युक्त प्रोट्रे लाने एवं ले जाने तक विभिन्न कार्यो के संचालन के लिए विभिन्न मशीनरी सिस्टम शामिल होगें। हाईटैक नर्सरी में पौध उत्पादन हेतु मृदा रहित मीडिया का प्रयोग किया जाता है। इसमें उच्च गुणवत्तायुक्त कोकोपीट, वर्मीक्यूलाइट खनिज एवं पर्लाइट का प्रयोग किया जाता है।

 

Prayagraj News: हाईटेक नर्सरी से प्राप्त करें गुणवत्तायुक्त पौध

सोलेनेसी एवं क्रूसीफेरी (टमाटर, मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकली) कुल के पौधे की नर्सरी तैयार करने हेतु यदि बीज कृषक द्वारा दिया जाता है तो दर 1.75 रूपया प्रति पौध है तथा विभाग द्वारा बीज क्रय किये जाने पर विक्रय दर 2 रूपया प्रति पौध है। कद्दू कुल (तरोई, लौकी, करैला आदि) के बेहन उत्पादन की लागत कृषक द्वारा बीज दिये जाने की दशा में 1.4 रूपया प्रति पौध तथा विभाग द्वारा बीज क्रय किये जाने की दशा में 2.7 रूपया प्रति पौध है।
खरीफ सीजन में इच्छुक कृषक नर्सरी तैयार कराने हेतु कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, कक्ष सं0-85 विकास भवन, प्रयागराज अथवा राजकीय आलू बीज उत्पादन प्रक्षेत्र सैदाबाद, प्रयागराज में सम्पर्क कर सकते है।

Post navigation

Previous: Bihar News यूपी से ला रहे भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, देशी कट्टा भी बरामद
Next: Prayagraj News:जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.